बहुत दिनों बाद पधारी हैं आज मैया
एटा। आज दिनांक 29 नवंबर 2026 को मां वैष्णो धाम कॉलोनी के समस्त जनताको बेसब्री से इंतजार था वह आज खत्म हुआ आज वैष्णो धाम कॉलोनी के मंदिर में मां वैष्णो देवी की शनि देव महाराज की हनुमान जी की एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना विधि पूर्वक हवन के साथ की गई इससे पूर्व वैष्णो धाम कॉलोनी वासियों को पूजा करने हेतु बहुत दूर जाना पड़ता था जो आज बहुत दिनों के बाद पूर्ण होने के पश्चात मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई है इस कार्य में कॉलोनी के समस्त जनता का काफी सहयोग प्राप्त हुआ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओं की बड़े ही धूमधाम के साथ सभी वैष्णो धाम कॉलोनी की गलियों में तथा ग्राम कसेटी में शोभा यात्रा निकाली गई |
तत्पश्चात मंदिर पर बड़े जोर के साथ भंडारे का आयोजन किया गया |
शोभा यात्रा में एवं समस्त आयोजनों में डॉक्टर अनिल सविता रजत माथुर दिनेश मिश्रा देवेंद्र लोधी रामबाबू अजय वर्मा राजू वर्मा सुखबीर वर्मा जगदीश चंद्र अजय वर्मा अमृत कुलश्रेष्ठ अमर कुलश्रेष्ठपुष्पेंद्र वर्मा चंदन सिंह अमित माथुर एवं पुष्पेंद्र लोधी ब्लॉक प्रमुख अखिलेश कुलश्रेष्ठ सहित कॉलोनी के समस्त नागरिक उपस्थित हुए|
