
मेरठ में मिले डेंगू के 139 ममाले, कोरोना के एक: Design Photo – Social Media
मेरठ में मिले डेंगू के 139 ममाले, कोरोना के एक: Design Photo – Social Media
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद (Meerut District) में लोंगो को डेंगू बुखार (dengue fever) से राहत नही मिल रही है। हालांकि कोरोना (Coronavirus) का ग्राफ एक बार फिर ढलान पर होने से जिला स्वास्थ्य महकमें ने राहत की सांस ली है। शनिवार को डेंगू के मेरठ जनपद में 18 मरीज मिले हैं। अभी तक जिले में डेंगू के 1455 मरीज मिले चुके हैं। वहीं कोरोना का शनिवार को भी कोई नया मरीज नही मिला।
सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन (CMO Dr. Akhilesh Mohan) ने को बताया कि मेरठ में आज 1732 सैंपल की जांच में एक भी पॉजिटिव नही मिला है। उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज पांच हैं। इनमें से चार मरीज अपने घर पर ही उपचार करा हैं। जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओं के अनुसार इस महीने अभी तक छह दिन में 11,921 सैंपलों की जांच में मात्र एक मरीज ही कोरोना का मिला है। जो कि बड़ी राहत की बात है।
डेंगू का कहर भी कुछ कम होता दिख रहा है- CMO डॉ.अखिलेश मोहन
सीएमओं के अनुसार डेंगू का कहर भी कुछ कम होता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि दो नवम्बर से डेंगू के मरीजों में गिरावट आई है। सीएमओ के अनुसार दो,तीन,चार,पांच नवम्बर को क्रमशः 31,26,22,18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। आज 15 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मेरठ में कुल 1455 मरीज अभी तक मिल चुके हैं। फिलहाल कुल 295 सक्रिय केस हैं। इनमें अस्पताल में 67 मरीज भर्ती हैं जबकि 228 मरीज घर पर ही उपचार करा रहें हैं।
एक घर से डेंगू का लार्वा मिलने पर भवन स्वामी को नोटिस
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मौसम में नमी, साफ-सफाई होने से 25 फीसदी नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक डेंगू सामान्य स्थिति में आ जाएगा। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि त्योहारी सीजन (festive season) को देखते हुए फोकस सैंपलिंग बढ़ा दी है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि आज के सर्वे में जागृति विहार के एक घर से डेंगू का लार्वा मिलने के बाद भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
