
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार (फोटो : सोशल मीडिया )
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार (फोटो : सोशल मीडिया )
Saharanpur Crime News: सहारनपुर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसको लेकर सहारनपुर एसएसपी (Saharanpur SSP) द्वारा तुरंत टीम गठित कर चोरों को पकड़ मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। जिसमें आज सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को सफलता मिली है ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छोटी लाइन माल गोदाम रोड जीआरपी कार्यालय के पास से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । साथ ही चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वही चोरों द्वारा बताया गया कि वह सहारनपुर जनपद सहित अन्य जनपदों में भी मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और इनके नंबर प्लेट्स बदल सस्ते दामों पर बेचने का काम करते हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।
#Saharanpur पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का किया पर्दाफाश, एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।#saharanpurcrimenews #UPPolice #crime pic.twitter.com/yMvVS8E9yN
— Newstrack Uttar Pradesh (@NewstrackUP) September 25, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
