
मंगलुरु : केरल के चार लोगों को गुरुवार को कर्नाटक के मंगलुरु में प्रवेश करने के लिए नकली आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर तलपडी सीमा पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान हनीन, आदिल, इस्माइल और अब्दुल के रूप में हुई है। चारों आरोपी अपने मोबाइल फोन में संशोधित आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर मंगलुरु में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब रिपोर्ट की जांच की तो रिपोर्ट फर्जी पाई। चारों को बाद में गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया।
केरल से आने वाले कई लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, यहां कर्नाटक प्रशासन ने यहां पेश रिपोर्ट की जांच कराने का निर्णय लिया है।
The post फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर चार गिरफ्तार appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
