Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशप्रयागराजराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

प्रयागराज में (ARTO) आनंद प्रताप राव को रास्ते में घेरकर धमकाने का मामला

Amit Mathur
Last updated: अक्टूबर 20, 2026 10:21 पूर्वाह्न
By Amit Mathur 17 Views
Share
4 Min Read
SHARE

प्रयागराज में (ARTO) आनंद प्रताप राव को रास्ते में घेरकर धमकाने का मामला

 

चार निलंबित कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गाड़ी के शीशे पर लात मारी। पत्नी-बच्चों को उठवाने, नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी……

प्रयागराज में परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) आनंद प्रताप राव को रास्ते में घेरकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार निलंबित कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गाड़ी के शीशे पर लात मारी। पत्नी-बच्चों को उठवाने, नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

You Might Also Like

थाना सकीट पुलिस, थाना साइबर एंव साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

आनंद प्रताप राव परिवहन विभाग में ARTO (प्रवर्तन), प्रथम दल प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह एलनगंज स्थित अपने सहकर्मी प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के आवास से सरकारी काम के सिलसिले में फील्ड पर निकल रहे थे। इसी दौरान चार निलंबित कर्मियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोपितों में निलंबित प्रवर्तन सिपाही पंकज सिंह, अनिल प्रताप सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद यादव और प्रवर्तन चालक जनार्दन शर्मा शामिल हैं। पंकज ने कहा कि उन्हीं की वजह से सभी को निलंबित किया गया है। साथ ही, आरोप लगाया कि जब उनके साथी हाईकोर्ट में निलंबन के खिलाफ याचिका दाखिल कर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, ARTO मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं।

मामले में अपर महाधिवक्ता (AAG) को पैरवी के लिए जोड़े जाने की कोशिश की जा रही है। इसी बात को लेकर चारों ने उन्हें घेरकर गालियां दीं और मुकदमे की पैरवी बंद करने की धमकी दी।

ARTO ने तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पंकज ने उनकी गाड़ी के शीशे पर लात मारी। इसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को लेकर धमकी दी गई। यह भी कहा कि उनका परिवार लखनऊ में रहता है और उन्हें घर से उठवा लिया जाएगा।

यह भी कहा कि आगे से सड़क पर चेकिंग के लिए निकलते समय यह सोच लें कि वह घर लौट भी पाएंगे या नहीं। साथ ही, मुकदमे की पैरवी बंद करने और छुट्टी लेकर घर चले जाने की बात कही। ARTO का आरोप है कि उन्हें नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

- Advertisement -

एआरटीओ ने पुलिस को बताया कि, चारों कर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें थीं। उनके मुताबिक, इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने संबंधित कर्मियों को निलंबित किया था। ARTO ने दावा किया कि इसी वजह से आरोपित उनसे नाराज थे और बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे थे। यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कर्मियों ने अवैध वसूली से संपत्ति अर्जित की है।

ARTO ने पुलिस से कहा कि सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते समय उनका घेराव करना, गाली-गलौज करना और जान से मारने की धमकी देना गंभीर मामला है। इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ा है।

उधर कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विस्तृत जांच पड़ताल जारी है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article जनपद एटा के चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्भाजन का आलेख्य प्रकाशित, 26 अक्टूबर तक आमंत्रित किए जाएंगे सुझाव एवं आपत्तियां
Next Article आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026: जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का किया निरीक्षण
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

दोस्त के साथ घूमने गई एयर होस्टेस का बेरहमी से क़त्ल..4 साल पहले किया था लव मैरिज, साथ नहीं छोड़ पा रही थी बचपन के दोस्त का

नवम्बर 16, 2026
अपराधमध्य प्रदेश

भोपाल में नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत

नवम्बर 16, 2026
राज्यराष्ट्रीय

भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, 26 लोगों की मौत

नवम्बर 14, 2026
Life Styleअलीगढ़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डी.डब्ल्यू.एस.एम. की बैठक आयोजित, जल जीवन मिशन के कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

नवम्बर 14, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सीमावर्ती संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नवम्बर 14, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात माह नवम्बर-2026″ के अंतर्गत एटा पुलिस द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों का किया जागरूक

नवम्बर 13, 2026
Life Styleअपराध

रिटायर्ड लोको पायलट ने चाकू से वार करके पत्नी की हत्या की, दोनों बेटियों को लेकर थाने पहुंचा

नवम्बर 13, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की कांग्रेस में वापसी

नवम्बर 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology