वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक
एसएसपी ने त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया। एसएसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
