अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली नगर पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” पर सुनी जनता की समस्याएं
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया । थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा महोदय ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले। शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के आयोजन से जनसुनवाई प्रक्रिया को और सशक्त किया जा रहा है। प्रशासन आमजन को विश्वास दिलाता है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा।
