वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा किया गया थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण, प्रमुख रजिस्टरों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रजिस्टरों जैसे- मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए खामियों में शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख-रखाव को दुरस्त करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही थाना हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, जनसुनवाई कक्ष, आईजीआरएस/मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र आदि का बारीकि से निरीक्षण करते हुए जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने एवं महिला सम्बन्धी शिकायतों को गम्भीरता से सुनने व महिला सम्बन्धी शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात बैरक, भोजनालय एवं थाना प्रांगण का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली देहात सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
