एटा। शहर के किदवई नगर निवासी अकरम खान को 22 सितंबर को लखनऊ में किया जाएगा राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित। अकरम खान को ये पुरुस्कार शिक्षा, सामुदायिक सेवाओं में सामाजिक उत्कृष्टता के लिए सराहनीय योगदान के चलते दिया जा रहा है, बता दें अकरम खान पत्रकारिता से जुड़े होने के अलावा जनपद मुख्यालय पर संचालित ग्रामीण समाज कल्याण औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विभिन्न आईटीआई कालेज, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के अलावा विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न सामाजिक कार्यों को भी अंजाम दे रहे हैं, इससे पूर्व भी वर्ष 2013 और वर्ष 2014 को अकरम खान को दिल्ली में राजीव गांधी राष्ट्रीय पुरुस्कार व इंडिया अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
अकरम खान को तीसरी बार राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने पर उनके शुभचितकों ने खुशी जाहिर की है।
शिक्षा एवं सामुदायिक सेवाओं में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अकरम खान को किया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
