थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा दो अलग- अलग मामलों से संबंधित कुल 22,000 रुपए की धनराशि पीड़ितों के खाते में कराई गई वापिस
एका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अलीगंज के नेतृत्व मे थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा 02 अलग-अलग पीड़ितों से झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की कुल 22,000 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ितों के खाते में कुल 22,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना अलीगंज साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
