प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित पीएम का रिकॉर्ड दर्ज होने पर विधायक संजीव दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ किया पूजा-पाठ
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल (4,398 दिन) के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
इस उपलब्धि पर दुनियाभर के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज होने पर जलेसर सीट से विधायक संजीव दिवाकर सहित जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सहयोगी सदस्य जिला कार्य समिति नीलम प्रजापति सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथवारी मंदिर पर पूजा-पाठ किया। इसके साथ ही विधायक संजीव दिवाकर के कैंप कार्यालय पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया जमीनी स्तर पर कार्य करने हेतु पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर बीएल कुशवाह,दिलीप वासने मंडल अध्यक्ष, लोकेंद्र कुमार पाठक, राहुल प्रताप मंडल मंत्री, सरजू गौतम मंडल मंत्री, राहुल मिश्रा, दिलीप वाष्र्णेय, विजय गौतम, सत्येंद्र जादौन, मनोज कुमार बजरंगी, पवन कुमार पचौरी, धर्मेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
