एएसपी एवं एडीएम प्रशासन ने कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
एटा– अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं एडीएम प्रशासन संगम लाल द्वारा कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से शनि जात परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
___________________________
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं एडीएम प्रशासन संगम लाल द्वारा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से शनि जात परिसर में भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस प्रबंध करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसडीम जलेसर श्री पीयूष रावत एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
