बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का जनपद एटा में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न
एटा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का जनपद एटा में निर्धारित पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा पूर्व में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश प्रदान किए गए थे।
जनपद में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
जनपद में कुल 1748 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। प्रथम पाली में कुल 1613 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 135 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 1616 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 132 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में प्रत्येक प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जा रहा है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का जनपद एटा में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
