अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता से पहचान बनाने वाले एआरटीओ शिवम यादव अब होंगे एटा जिले के एआरटीओ
सब एडिटर: अमित माथुर
एटा। मैनपुरी में अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता से पहचान बनाने वाले एआरटीओ शिवम यादव अब एटा जिले के नए एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) होंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में हुए तबादलों के तहत उनकी तैनाती मैनपुरी से एटा कर दी गई है।
मैनपुरी में कार्यकाल के दौरान एआरटीओ शिवम यादव ने परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने, वाहन संबंधी समस्याओं के समाधान और कार्यालय व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई। मैनपुरी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने विभागीय कार्यों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसकी चर्चा आम जनता और वाहन स्वामियों के बीच भी रही।
