(अमित माथुर)
एटा। मंगलवार को हाइवे स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय चंद्रमुखी रेस्टोरेंट होटल पर भारतीय हलधर किसान यूनियन संगठन का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
संघठन के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय हलधर किसान यूनियन के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे तमाम पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखे साथ ही वर्तमान समय में किसानों की समस्यायों को लेकर रणनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय हलधर किसान यूनियन के कोर कमेटी अध्यक्ष शिवनाथ सिंह चौहान द्वारा की गई, कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी द्वारा सभी किसानों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि किसानों के हितों के लिए हमारा संगठन हमेशा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा, किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय हलधर किसान यूनियन बहुत ही कम समय में इस स्थिति में पहुंच चुका है कि किसानों के किसी भी मुद्दे और हितों के लिए शासन-प्रशासन से अपनी बात मनवा सकें।
इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अगर किसानों के हितों का हनन किया जाएगा तो भारतीय हलधर किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगा, आज भले ही हमारा देश कृषि प्रधान देश है इसके बाबजूद भी देश में किसानों की स्थिति बहुत ही ज्यादा बदहाल बनी हुई है, किसान कड़ी मेहनत करके अन्न उगाता है लेकिन उसका मूल्य संसद में बैठे धन्ना सेठ तय करते हैं, अंग्रेजों के इस नियम को बदलने का समय है इसपर सत्ता में बैठे धन्ना सेठों को सोचना चाहिए, जब खेत हमारा, मेहनत हमारी तो उसमें उगे अनाज की कीमत तय करने का अधिकार किसानों का होना चाहिए।
इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह राष्ट्रीय सरक्षक, राजकुमार राष्ट्रीय संघठन मंत्री, राजवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, लक्ष्मी राज सिंह, देशराज सिंह, विमल यादव, शैलेश कुमार, विनय कुमार सिंह, आदि मंच पर उपस्थिति रहे इसके अलावा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।
भारतीय हलधर किसान यूनियन हमेशा किसानों के हितों के लिए करेगा संघर्ष, उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: धीरेन्द्र सोलंकी
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
