Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

UP में होगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री, 2 दिन में 3 लोकसभा साधेंगे राहुल

Admin
Last updated: जनवरी 3, 2023 7:21 पूर्वाह्न
By Admin 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एंट्री करेगी. यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा और छह विधानसभा को साधेंगे. गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही कुछ जिलों से गुजरेगी, लेकिन पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है.

कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है. कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ ही विपक्षी एकता का अवसर भी इसे बनाया जाए.

भारत जोड़ो यात्रा का आगे का कार्यक्रम

  • आज 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के मरघट हनुमान मंदिर से निकलेगी.
  • दोपहर 12 बजे गाजियाबाद जिले के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी.
  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को यात्रा का झंडा सौंपा जाएगा.
  • अगले दिन चार जनवरी को बागपत जिले से शामली जिले के लिए निकलेगी.
  • पांच जनवरी की सुबह 6 बजे से शामली जिले से यात्रा निकलकर शाम 6.30 बजे हरियाणा के पानीपत पहुंचेगी.
  • अगले दिन 6 से 11 जनवरी तक पदयात्रा हरियाणा में रहेगी.
  • 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी सभा होगी.
  • इसके बाद वह 8 या 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
  • इसके बाद कांग्रेस पार्टी 12 जनवरी को पंजाब में पदयात्रा शुरू करेगी.
राहुल गांधी आज सुबह गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश की यात्रा शुरू करेंगे और शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे. आज रात में वह बागपत के मवीकलां में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और बुधवार की सुबह मवीकलां से वह फिर आगे बढ़ेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी यात्रा के स्वागत के लिए तैयार हैं.

बागपत के जिलाध्यक्ष ने यात्रा के बारे में दी जानकारी

पार्टी के जिला इकाई अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि बागपत के मवीकलां गांव में यात्रा का रात्रि प्रवास रहेगा. उनका कहना था कि रात्रि प्रवास के लिए मवीकलां गांव के हरी केस्टल फार्म हाउस में राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के लिए व्यवस्था की गई है.

डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के साथ करीब 250 विशिष्ट अतिथि होंगे, जिनके लिए बड़े पांडाल में गद्दे और कंबलों का इंतजाम किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाने का काम आज से ही शुरू हो गया है. खाना बनाने वाले एक कारीगर ने बताया कि काफी लोग खाना बनाने में लगे हुए हैं. उनके अनुसार, रसोई में पूरी सब्जी के साथ ही मिठाई भी बनाई जा रही है.

4 जनवरी को मवीकलां गांव से शुरू होगी यात्रा

जिले में यात्रा मार्ग के बारे में बताते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि बुधवार की सुबह मवीकलां गांव से यात्रा शुरू होगी और गुफा मंदिर पहुंचेगी, जहां दर्शन और भोजन के लिए कुछ समय के लिए विश्राम किया जाएगा. उनके मुताबिक, यात्रा पुनः प्रारंभ होकर सरूरपुरकलां गांव से होते हुए बड़ौत कस्बे में प्रवेश करेगी. डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी बड़ौत के छपरौली चुंगी में आयोजित नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे और सभा समाप्त होने के बाद शामली जिले के लिए आगे की यात्रा रवाना होगी.

(भाषा के इनपुट के साथ)

TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Aaj Ka Mausam: कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Next Article आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने में Aligarh टॉप- 5 में शामिल,अप्रूवल के इंतजार में 22285 कार्ड
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में वापस कराए 50 हजार रुपये

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

कायमगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड टेंपो से हटवाई अतिरिक्त सीटें, कई वाहनों पर चला डंडा

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

राजेपुर हादसे के बाद पुलिस सख्त, शहरभर में चला चेकिंग अभियान; 9 वाहन सीज, 350 चालान

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

टेंट उतारते समय करंट से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

मई 14, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

लोहिया अस्पताल की ₹10 थाली बनी विवाद की वजह, कैंटीन में युवक-कर्मी के बीच मारपीट 

मई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर,नीतिगत मांगों को स्वीकार कर वार्ता के बाद धरना स्थगित

मई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुरानी तहसील स्थित सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

मई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

रात्रि में एटा पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन खट-खट, 36 टीमों ने 267 अपराधियों के घर पर दी दबिश

मई 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।