उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में गंगा के किनारे चाकू से गोद कर हुई सीपू पटेल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीपू की पत्नी पूजा ने जायदाद हड़पने एवं प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमी से उसकी हत्या कराई थी । पुलिस ने पूजा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो सच सामने आ गया। सुबह सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पूजा के प्रेमी विजय बहादुर वर्मा निवासी लोदीपुर, मलावां को चैनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि सीपू अपने हिस्से की कुछ जायदाद बेच चुका था। केवल मकान एवं कुछ जमीन बची थी… जिसे भी वह बेचना चाहता था, जिस पर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी ने प्रेमी के साथ उसकी हत्या का प्लान बना लिया। फिर शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। अब विजय व पूजा अरेस्ट है।
8 माह पहले की लव मैरिज फिर नए प्रेमी से करा दी पति की हत्या.. कॉल डिटेल ने खोल दिया ब्लाइंड मर्डर केस
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
