नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (यूपी) के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
एटा। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (यूपी) के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार विशन पाल सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान और कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदूवादी नेता राजू आर्य के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विशन पाल सिंह चौहान द्वारा किया गया जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के बीच निष्पक्षता, सत्यता और जनसरोकारों को बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने हिंदी पत्रकारिता के विकास और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
