अब CJP का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान..आगामी 10 अक्टूबर को देश भर क़े कॉकरोच पहुंचेगे दिल्ली
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 10 अक्टूबर को लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। सीजेपी इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ी है। पिछली बार जब नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुए तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इस बार तो सीजेपी ने यहां तक कहा कि अगर पुलिस ने ऐक्शन लिया तो गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना होगा।
हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से इतना आसान नहीं होता है। संविधान के अनुच्छेद 324 (5) के तहत सीईसी को उसी तरह हटाया जा सकता है जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। यानी सीईसी को हटाने के लिए महाभियोग चलाना होता है।
