महात्मा गांधी जयंती के अवसर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
एटा। महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर प्रधानचार्य डॉ बलवीर सिंह के दिशनिर्देशन में Plug2Mart Legacy Private Limited, एटा शाखा द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित की भावना से 02 अक्टूबर 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 13 ब्लड यूनिटो का डोनेशन हुआ । शिविर का सुभारम्भ डॉ राजेंद्र प्रसाद,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एटा द्वारा किया गया,शिविर डॉ जोगेन्द्र की देखरेख में संपन्न हुआ,शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता में सहयोग प्रदान करना रहा।
शिविर में संस्था के कर्मचारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें समाजहित में नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत सामाजिक कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया जा सकता है। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।इस अवसर पर समस्त चिकित्सक,नर्सिंग स्टॉफ, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
