पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल, दी श्रद्धांजलि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे दी श्रद्धांजलि
विषेश संवादाता
रवीश कुमार गौतम
अमांपुर /कासगंज। भारतीय जनसंघ भाजपा की नींव रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपाइयों के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। मंगलवार को कस्बे के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी एवं भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब असहाय एवं निर्बल के उत्थान के लिए सदैव कार्य करते रहे। सभी से उनके जीवन के आदर्शो को अपनाने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, धीरज गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, अखिलेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, इस्लाम अली, आचार्य कृष्ण पाल, आचार्य जयपाल सिंह, आचार्य रामस्वरूप, आचार्य अनिल कुमार, आचार्य खुशीराम, आचार्य प्रवेश कुमार, आचार्य लखमीचंद्र, आचार्य वीरीसिंह शाक्य, आचार्य रूपकिशोर, आचार्य अमर सिंह, सचिन सोलंकी, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप संजू वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।