एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार व क्षेत्राधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि दिनांक 07.09.2024 को आवेदक के द्वारा अपने बच्चे की आनलाईन क्लास BYJU’Z बंद होने के कारण GOOGLE से आनलाइन मोबाइल नम्बर प्राप्त कर बच्चे की फीस जमा की गयी। जिस पर आवेदक के द्वारा आनलाइन 34,999 रुपये पेमेन्ट कर दिया। पेमेन्ट करने के उपरान्त आवेदक को BYJU’Z से कोई रिप्लाई न मिलने पर अपने साथ हुए फ्राड की जानकारी हुई।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना साइबर क्राइम की टीम को प्रकरण की जांच कर शिकायतकर्ता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना साइबर क्राइम एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम सम्बन्धित खातों की बैंकों से सम्पर्क करते हुई आवेदक के खाते से ट्रान्सफर धनराशि को प्रथम लेयर के खाते पर फ्रीज कराते हुऐ धनराशि को सुरक्षित संरक्षित किया गया तथा बैंक को ई-मेल व जरिये मोबाइल सम्पर्क करते हुये, बैंक द्वारा समस्त औपचारिकता पूर्ण करते हुऐ शिकायतकर्ता की आवेदक के फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 34,499 रुपये की धनराशि को पीडित के खाता में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर शिकायतकर्ती द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
थाना साइबर क्राइम द्वारा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराई 34,999 रुपए की शत प्रतिशत धनराशि
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
