एटा। शासन की मंशानुरूप यातायात जागरुकता हेतु चलाये जा रहे “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 07 जनवरी को चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड वाहनों सहित कुल 81 वाहनों के चालान कर 1,18,000 रुपये सम्मन शुल्क किया गया। साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए व पंपलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों प्रति जागरूक किया गया।
“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 81 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,18,000 रुपये का सम्मन शुल्क
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
