Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleमहाराष्ट्र

प्रगतिशील सांस्कृतिक आंदोलन और मुंबई’ (सन्दर्भ : पुस्तक ‘रूदाद-ए-अंजुमन’) 13 जनवरी को मुंबई में

admin
Last updated: जनवरी 13, 2024 10:32 पूर्वाह्न
By admin 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

प्रगतिशील सांस्कृतिक आंदोलन और मुंबई’
(सन्दर्भ : पुस्तक ‘रूदाद-ए-अंजुमन’)
13 जनवरी को मुंबई में

मुंबई। ‘जनवादी लेखक संघ’ की महाराष्ट्र यूनिट और ‘शोधावरी’ संयुक्त रूप से आगामी 13 जनवरी शनिवार को ‘प्रगतिशील सांस्कृतिक आंदोलन और मुंबई’ (सन्दर्भ : पुस्तक ‘रूदाद-ए-अंजुमन’) विषय पर एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कवि—आलोचक विजय कुमार, प्रोफ़ेसर हूबनाथ पांडेय (मुंबई यूनीवर्सिटी), संस्कृतिकर्मी कामरेड सुबोध मोरे, डॉ.अब्दुल्लाह इम्तियाज़ (हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट उर्दू, मुंबई यूनीवर्सिटी),
ऊर्दू लेखक वक़ार क़ादरी, रमन मिश्र (परिदृश्य प्रकाशन), वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, लेखक—आलोचक ज़ाहिद ख़ान और मुख्तार खान इस विषय पर अपनी बात रखेंगे।
यह वैचारिक गोष्ठी ‘जे.पी.नाइक भवन सभागृह विद्यानगरी परिसर’, मुंबई विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी।

मुंबई, ‘प्रगतिशील सांस्कृतिक आंदोलन’ का हमेशा मरकज़ रहा है। मुंबई ही से जहां ‘भारतीय जन नाट्य संघ’ यानी इप्टा का 25 मई 1943 को आग़ाज़ हुआ, तो प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रव्यापी विस्तार में भी मुंबई से जुड़े अदीबों, शायरों और कलाकारों का अहम योगदान है।

साल 1946—47 में ‘अंजुमन तरक़्क़ीपसंद मुसन्निफ़ीन’ ( प्रगति शील लेखक संघ) की मुंबई शाख़ बेहद सक्रिय थी।

- Advertisement -

You Might Also Like

DU की छात्रा आकृति चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, NSA का आदेश रद्द.. DM अपनी सेलरी से 5 लाख ₹ देंगी 
लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति

उसके जलसे बड़ी पाबंदी से अंजुमन के किसी न किसी सदस्य के घर पर हफ़्तावार आयोजित हुआ करते थे। हमीद अख़्तर, अंजुमन के सेक्रेटरी की हैसियत से उन जलसों की बाक़येदा रिपोर्ट लिखकर, मुंबई के हफ़्तावार अख़बार ‘निज़ाम’ में पाबंदी से प्रकाशित किया कराते थे। यह तरक़्क़ीपसंद तहरीक प्रोग्रेसिव मूमेंट के उरूज का ज़माना था। और इस तहरीक से मुताल्लिक़ तक़रीबन सभी बड़े नाम सज्जाद ज़हीर, अली सरदार जाफ़री, मजरूह सुल्तानपुरी, कृश्न चंदर, जोश मलीहाबादी, सआदत हसन मंटो, ख़्वाजा अहमद अब्बास, अख़्तर-उल-ईमान, विश्वामित्र ‘आदिल’, इस्मत चुग़ताई, सुल्ताना बेगम, मजाज़, कैफ़ी आज़मी, मीराजी, साहिर लुधियानवी, प्रेम धवन, मधुसूदन और ज़ोए अंसारी इसके अलावा बाद के दिनों में अज़ीज़ क़ैसी, इनायत अख्तर और भी कई बड़े नाम उस वक़्त मुंबई में मौजूद थे। वे इन हफ़्तावार अदबी जलसों में शरीक होते थे।

1946-47 का ज़माना तरक़्क़ीपसंद तहरीक के लिए इस लिहाज़ से भी अहम था कि उस ज़माने में देश में आज़ादी की लहर चारों ओर थी। तरक़्क़ीपसंद तहरीक से जुड़े सभी अदीब, आज़ादी की इस जद्दोजहद का एक इंतिहाई सरगर्म हिस्सा थे। लिहाज़ा इन जलसों की रूदाद और उसके रिकार्ड की यक़ीनन तारीख़ी हैसियत है।
1946-47 के डेढ़ बरसों में ‘अंजुमन तरक़्क़ीपसंद मुसन्निफ़ीन’ ‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की मुंबई शाख़ ने जो हफ़्तावार जलसे किये, उनकी रूदाद (रिपोर्ताज़) किताब ‘रूदाद-ए-अंजुमन’ में मौजूद है। इसी महत्वपूर्ण किताब को केन्द्र में रखकर, इस विचारगोष्ठी का आयोजन ‘जनवादी लेखक संघ’ और ‘शोधावरी’ (मुंबई यूनीवर्सिटी की शोध पत्रिका) संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

इस विचारगोष्ठी का उद्देश्य प्रगतिशील सांस्कृतिक आंदोलन में मुंबई के योगदान को रेखांकित करना है। इस मौक़े पर ‘रूदाद—ए—अंजुमन’ (हिंदी एडिशन) और ‘तरक़्क़ीपसंद तहरीक के हमसफ़र’ (उर्दू एडिशन) का भी लोकार्पण किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़ी अहम शख़्सियात पर केन्द्रित ‘तरक़्क़ीपसंद तहरीक के हमसफ़र’ का हाल ही में उर्दू अनुवाद आया है। जिसके अनुवादक हनीफ़ अव्वल (भोपाल) हैं। यह किताब ‘किताबी दुनिया’, नई दिल्ली ने प्रकाशित की है।

आप सभी से निवेदन है कि 13 जनवरी को मुंबई यूनिवर्सिटी में होने जा रहे इस कार्यक्रम में आप ज़रूर उपस्थित रहें ।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article थाना पटियाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next Article अखिल भारती कायस्थ महासभा ट्रस्ट के द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा के साथ
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने किया एफएलसी कार्य का सघन निरीक्षण,

सितम्बर 4, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वाछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सितम्बर 4, 2026
अपराधमहिला

एम्स में 13 साल का इंतजार… फिर 15 साल की तन्वी की मौत: हार्ट-लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए चल रहा था इलाज, परिवार ने सर्जरी में देरी का लगाया आरोप

सितम्बर 4, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी: जिसमें तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली

सितम्बर 3, 2026

You May also Like

Life Styleअलीगढ़

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ

अगस्त 23, 2026
अपराधमहाराष्ट्र

आई फ़ोन दिलाने की जिद से शुरू हुआ विवाद… और एक ही मिनट में खत्म हो गया पूरा परिवार

अगस्त 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

डेढ़ किलोग्राम के विशाल अंडाशय ट्यूमर का मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

अगस्त 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

बासमती धान में संस्तुत कीटनाशकों का ही करें प्रयोग, अनावश्यक एवं अधिक मात्रा में कीटनाशक डालने से बचें: जिला कृषि अधिकारी

अगस्त 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।