लखनऊ। आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार के घर से बड़ा ‘खजाना’ निकला है जिसमें 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, सवा करोड़ नकद – विजिलेंस ने खोला असंपत्ति का पिटारा.”सरकारी नौकरी में कैसे जमा की 20 करोड़ की संपत्ति? ARTO साहब के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज”, आगरा के पूर्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से विजिलेंस को इतना धन मिला कि अधिकारियों के होश उड़ गए। छापेमारी के दौरान उनके घर से 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद बरामद हुए। कुल मिलाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
कहाँ और कब पड़ी सरकार की नज़र?
– छापेमारी: कल, अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में ARTO ललित कुमार के घर पर।
– कार्रवाई: विजिलेंस टीम ने छापा मारा तो आँखें फट गईं।
– केस: आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, जांच शुरू।
संपत्ति का खुलासा – सरकारी नौकरी में कैसे?
ARTO साहब के पास निम्न संपत्तियाँ मिलीं:
– आलीशान मकान –अलीगंज में
– प्लॉट्स –अलीगंज में 2, मोहनलालगंज में 1, बालकगंज में 1
– खेती की जमीन – मोहनलालगंज में
– कुल कीमत – करोड़ों रुपये में
विजिलेंस का एक्शन
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि:
– सरकारी नौकरी के दौरान इतनी बड़ी संपत्ति होना संदिग्ध है।
– आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।
– अब कानून का डंडा चलेगा और दोषी को सजा दिलाई जाएगी।
पूछताछ जारी – और खुलासे की उम्मीद,विजिलेंस टीम अब ललित कुमार से पूछताछ कर रही है और उनके वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि इस मामले में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।
#ARTO #LalitKumar #BlackMoney
