Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
महिलालेख

महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी

admin
Last updated: मार्च 17, 2025 8:17 पूर्वाह्न
By admin 29 Views
Share
9 Min Read
SHARE

भारतीय अर्थव्यवस्था में हाल के वर्षों में कई महत्त्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें से एक है ‘महिलाओं की वित्तीय बाजार में बढ़ती भागीदारी। शेयर बाजार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है, जो देश के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में परिवर्तन को दर्शाता है। यह बदलाव स्मार्टफोन की व्यापक पहुंच, डिजिटल कोराबार मंचों की सहजता और वित्तीय साक्षरता में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण संभव हुआ है। पहले जहां महिलाएं पारंपरिक बचत साधनों तक ही सीमित थीं, वहीं अब वे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और इक्विटी जैसे निवेश विकल्पों को अपना कर धन-संपदा बढ़ाने की दिशा में अहम योगदान दे रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्वतंत्रता परिलक्षित होती है, बल्कि वित्तीय समावेशन और समानता की दिशा में भी मजबूत कदम है।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, भारत में महिला निवेशकों की संख्या 22 फीसद से अधिक हो गई है, जो वर्ष 2015 के मुकाबले 6.8 गुना अधिक है। यह वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब निवेश के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक की एक रपट में भी इस बदलाव की पुष्टि की गई है। इसमें बताया गया है कि 2021 से हर साल औसतन तीन करोड़ नए डीमैट खाते खोले जा रहे हैं, जिनमें से | लगभग हर चौथा खाता महिला निवेशक के नाम पर है। यह बदलाव दर्शाता है कि महिलाएं न केवल वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम हो रही बल्कि जोखिम प्रबंधन और धन सृजन में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। अक्तूबर 2023 तक के आंकड़ों अनुसार देश में कुल 10.55 करोड़ व्यक्तिगत निवेशकों में से 2.52 करोड़ महिलाएं हैं, जो कुल हिस्सेदारी का लगभग 23.9 फीसद है। निवेशकों के पंजीकरण के मामले में महाराष्ट्र तमिलनाडु, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 27 फीसद तक है, जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 29.8 फीसद तक पहुंच गया है। गोवा में महिला निवेशकों का हिस्सा सबसे अधिक, 32 फीसद दर्ज किया गया है। यह वृद्धि केवल महानगरों तक सीमित नहीं है, छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं निवेश के प्रति जागरूक हो हो रही हैं।
महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता का प्रमाण हालिया अध्ययनों से पता चलता है। 47 फीसद महिलाएं अपने वित्तीय निर्णय स्वयं ले रही हैं। इस स्वायत्तता ने म्यूचुअल फंड और इक्विटी में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया है। पिछले पांच वर्षों में भारत की महिला श्रमशक्ति भागीदारी 24.5 फीसद से बढ़ कर 41.7 फीसद हो गई है, जो न केवल आर्थिक, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक बड़ा बदलाव है। वर्ष 2019 से 2024 के बीच कामकाजी महिलाओं की संख्या में भी जबर्दस्त इजाफा हुआ है। यह संख्या 11 करोड़ से बढ़ कर 21 करोड़ तक पहुंच गई है, जो महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और सशक्तीकरण का परिचायक है। इस परिवर्तन के पीछे एक प्रमुख कारण उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी है। वर्ष 2015 में जहां 1.57 करोड़ महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थीं, वहीं 2022 तक यह संख्या 2.07 करोड़ हो गई है, जो 31.6 फीसद की वृद्धि को दर्शाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और डिजिटल साक्षरता अभियानों ने महिलाओं को आधुनिक कौशल से लैस किया है, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर बनी और वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम हो पाई हैं।
महिलाओं की बढ़ती वित्तीय भागीदारी का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा सकता है। डिजिटल तकनीक और आनलाइन निवेश मंचों की सुलभता ने महिलाओं के लिए शेयर बाजार प्रवेश को आसान बना दिया है। साथ ही, पिछले कुछ वर्षों में सरकार और निजी संस्थानों द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए अभियानों ने भी महिलाओं को आर्थिक निर्णय लेने में अधिक सक्षम बनाया है। इस बदलाव के संदर्भ में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का कथन उल्लेखनीय है, ‘गरीबी इतिहास के संग्रहालय का हिस्सा बन सकती है, यदि महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जाए।’ महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भूमिका इस विचार को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। महिलाओं का वित्तीय समावेशन देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्त्वपूर्ण कारक बन गया है। बैंकिंग और अन्य संगठित वित्तीय क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल पारिवारिक बचत दर में वृद्धि हुई है, बल्कि यह विविध और स्थिर निवेश के अवसरों को भी बढ़ावा देता है। पहले महिलाएं वित्तीय फैसलों में झिझकती थीं, पर अब वे निवेश के विभिन्न साधनों से अपने धन को बढ़ाने में सक्रियता दिखा रही हैं।
माइक्रो फाइनेंस संस्थान के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अपनी निवेश योग्य संपत्ति का लगभग 51 फीसद ‘फिक्स्ड डिपाजिट’ और बचत खातों में रखती हैं, जबकि सोना और जमीन-जायदाद जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में भी उनकी मजबूत उपस्थिति है। हालांकि, अब वे दीर्घकालिक लाभ को पहचानते हुए इक्विटी निवेश की ओर भी आकर्षित हो रही हैं। यह प्रवृत्ति न केवल उनके व्यक्तिगत सशक्तीकरण के लिए, बल्कि देश के समग्र आर्थिक विकास के लिए भी लाभकारी है।
विडंबना है कि देश में एक प्रमुख चुनौती कार्यस्थल पर वेतन असमानता की है। भारत में महिलाओं को परुषों की को पुरुषों की तुलना में में औसतन 19 फीसद कम वेतन मिलता है, जिससे उनके निवेश योग्य धन की मात्रा सीमित हो जाती है। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक मानसिकता के कारण महिलाओं को उच्च जोखिम वाले निवेश से दूर रहने की सलाह दी जाती है, जिससे वे अपेक्षाकृत सुरक्षित, लेकिन कम लाभ देने वाले विकल्पों तक सीमित रह जाती हैं। अब समय आ गया है कि महिलाओं की वित्तीय साक्षरता को और अधिक बढ़ावा दिया जाए और उन्हें निवेश के उन्नत विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाए। सरकार और निजी क्षेत्र को मिल कर ऐसी पहल करनी चाहिए, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र बनाया जा सके। स्वयं सहायता समूहों, माइक्रो फाइनेंस और डिजिटल वित्तीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सही निवेश रणनीतियों की जानकारी दी जाए।
जब महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता केवल उनकी व्यक्तिगत समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही है। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होती हैं। यदि महिलाओं को सही वित्तीय जानकारी मिलती है, तो वे अधिक प्रभावी निवेशक बन सकती हैं और भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। यह व्यक्तिगत या पारिवारिक स्तर पर ही नहीं, राष्ट्रीय विकास के लिए भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। अब समय आ गया है कि महिलाएं इस आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने निवेश के फैसलों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उनके इस योगदान से न केवल उनकी अपनी स्थिति सशक्त होगी, बल्कि इससे समाज और राष्ट्र के विकास की नई राहें भी खुलेंगी। भारत एक समावेशी और स्थिर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होगा।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article भाजपा के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा को बनते ही ब्राह्मणों का देखा आतंक
Next Article कहानी : विजय पताका
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी एवं एडीएम प्रशासन ने कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अमानक व नकली कीटनाशकों के खिलाफ जागरूकता: ‘ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0’ के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जून 22, 2026
Life Styleअपराध

BSA कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्रवाई

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

जून 21, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।