Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

घरौंदों की तलाश

admin
Last updated: सितम्बर 2, 2025 7:56 पूर्वाह्न
By admin 15 Views
Share
6 Min Read
SHARE

घरौंदों की तलाश

घ् रौंदों की तलाश में करोड़ों लोग इधर से उधर भटकते रहते हैं, वर्षों तक संघर्ष करते हैं, तब जाकर कहीं उन्हें एक छोटा-सा घर मिलता है। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि वह छोटा घर भी उन्हें नसीब नहीं होता। अपने घर में रहने का सुख अलग और खास होता है। जब आदमी किराए के मकान को छोड़ कर अपने मकान में रहने जाता है, तो उसे ऐसा लगता है कि आज ही वह अपने जीवन में स्वतंत्र हुआ है। हालांकि यह भी सच है कि छोटे से लेकर बड़े शहरों के हजारों बाशिंदे किराए के मकान को ही अपना घरौंदा बनाकर रह रहे हैं । उन्हें कभी मजबूरी में तो कभी नौकरी और अपने काम के लिए किराए के मकान में रहना पड़ता है । इस सबके बीच इसमें कोई दोराय नहीं कि आवास एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसका निराकरण होना आवश्यक है । मगर आर्थिक जटिलताओं के और घनीभूत होने के दौर में क्या अपना घर होने का सवाल इतना आसान रह गया है ?
अपने घर का सपना हर आदमी हर रोज देखता है। यह जीवन के कुछ मूलभूत उद्देश्यों में शामिल होता है। संघर्ष करते- करते दो कमरों की आस में कभी- कभी व्यक्ति जीवन की संध्या तक पहुंच जाता है, लेकिन अपना मकान नसीब की ही बात हो जाती है।
आज शहर कंक्रीट के जंगल बन गए, लेकिन आवास एक समस्या बनकर उभरी है। किराएदार होने का दर्द हो या सड़क पर सोने का संकट, समस्या दोनों ही रूप में काफी गंभीर है। टपकती छतें, मकान मालिक के ताने या फिर बार-बार मकान बदलने का झंझट आदि, संकट में सिर्फ आम आदमी पिसता है। सरकारों ने समय- समय पर कम कीमतों पर आवासीय कालोनियां बसाने का दावा किया है, लेकिन सच यह है कि कई बार यह भी आम आदमी की पहुंच से बाहर ही
रहा है। सरकार की ओर से पहुंच वाली कीमत पर आवास उपलब्ध कराने की बात तो कही जाती है, लेकिन संसाधनों के साथ-साथ आवासों की सीमित उपलब्धता ने इस संकट को बरकरार रखा है ।
दिल्ली, मुंबई जैसे महानगर में मकान लेना मध्यम वर्ग के लिए अब कल्पना होती जा रही है। सरकार की ओर से जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराने की योजना के जरिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिक्कतों को कुछ कम करने की कोशिश हो रही है और उसे महत्त्वपूर्ण माना जा सकता है। इस योजना में झुग्गी-झोपड़ी वालों को भी शामिल किया गया। इसके अंतर्गत कमजोर वर्ग के लोगों, निम्न आय
वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों को भी शामिल किया गया, जिनके पास आवास नहीं है या कच्चे मकान हैं। मगर हकीकत यह है कि इन कवायदों के बावजूद आज भी बहुत सारे लोग सिर्फ अपने घर का सपना देखने तक सीमित हैं ।
वक्त के साथ सब कुछ महंगा होते जाने और आय में कमी के साथ-साथ घर बनाना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। बड़े रिहाइशी परिसरों या बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट या छोटे से छोटे घरों की कीमत अब लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। ऐसे में गरीब आदमी की आर्थिक क्षमता उसे यह सपना देखने से भी वंचित करती है कि वह कहीं घर बना ले। जहां दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा हो, वहां अपना घर लेना वाकई असंभव दिखता है ।
इसके लिए हमारी सरकारों को कोई सुचिंतित पहल करनी होगी, न केवल अपने स्तर पर, बल्कि जमीन-जायदाद की कीमतों पर भी नियंत्रण रखना होगा । व्यक्ति तभी सुकून से जीवन जी सकता है, जब उसका स्वाभिमान बरकरार रहे। यह हमारे समाज की जिम्मेदारी भी है कि व्यक्ति स्वाभिमान के साथ जिए। अगर व्यक्ति किराएदार के तौर पर रह रहा है तो उसके
अधिकारों और सम्मान का पूरा ध्यान रखना कई बार व्यक्तिगत स्तर पर इस आवासीय तनाव को कम कर सकता है ।
इसके अलावा, मकानों के निर्माण से संबंधित सामग्री जैसे सीमेंट, बजरी, ईंटों से लेकर मजदूरी तक सभी चीजों की कीमतें निर्धारित होनी चाहिए। उनमें बेतहाशा बढ़ोतरी की स्थिति को नियंत्रित किया जाना चाहिए । निर्माण सामग्री की मनमानी कीमतें घर बनाने के आम आदमी के हौसले को पस्त कर देती हैं। साथ में समाज के समर्थ लोग अगर खुद को सक्षम पाएं, तो वे एक या दो परिवारों के लिए घर की छत का इंतजाम कर सकते हैं। यह बहुत नेक काम होगा । उनके ऐसा करने से धीरे-धीरे बहुत से लोग आगे आएंगे और इस समस्या
को हल करने में मदद कर पाएंगे ।
चाहे वह सड़क पर सो रहा आदमी हो या किराए की छत के नीचे आस लगाए बैठा व्यक्ति, दोनों ही परिस्थितिवश मजबूर हैं, लेकिन उनको मजबूत बनाकर समाज उनको एक आधारशिला प्रदान कर सकता है। ऐसा सुनिश्चित करके बहुत सारे जरूरतमंद लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकता पूरी की जा सकती हैं। हमारा देश लोकतांत्रिक और कल्याणकारी विचारधारा पर आधारित है, तो उसके जरूरतमंद नागरिकों के पास सम्मान से जीने के लिए एक घर हो तो इससे आखिरकार बेहतर भविष्य का ही निर्माण होगा ।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article प्रदर्शनी में विभिन्न आकर्षक मॉडल देख अचंभित हुए लोग
Next Article प्लास्टिक को पचाने वाले सूक्ष्मजीव एंटीबायोटिक प्रतिरोध को ईंधन दे सकते हैं
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशएटा

आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

अगस्त 5, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी में निजी अस्पताल पर गलत ऑपरेशन और ठगी का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत

अगस्त 5, 2026
अपराधअलीगढ़

डीएम ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण:  आमजन को मिले सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं, किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : जिलाधिकारी

अगस्त 5, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में जटिल स्त्री रोग शल्यक्रियाओं की सफलता: बिना पेट पर चीरा लगाए जटिल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने दिखाई विशेषज्ञता

अगस्त 4, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट–एटा पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने रेलमंत्री से की भेंट

अगस्त 4, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर ठगी के मामले में 8,000 रुपए की धनराशि पीड़िता के खाते में कराई गई वापस

अगस्त 3, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार

अगस्त 3, 2026
अपराधअलीगढ़

16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर अंगदान जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अगस्त 3, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।