सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण
एटा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राकेश धर दुबे, माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार एवं तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा आज दिनांक 11.06.2026 को वन स्टॉप सेन्टर, एटा का औचक निरीक्षण किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर, एटा से सम्बन्धित समस्त आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर, एटा में दो पीड़िताएँ पाईं गयीं। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर, एटा के सभी कक्षों का विधिवत जायजा लिया गया, पीड़िताओं के लिए खान-पान की उचित व्यवस्था तथा वहाँ साफ-सफाई पर्याप्त पाई गयी व कोई भी अनुचित क्रिया-कलाप नहीं पाये गये एवं कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी पर पाये गये, जिनमें से सेन्टर मैनेजर जागृति चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स आरती, सुरक्षा गार्ड आदि सुरक्षा कर्मी महिलाएँ उपस्थित पाईं गयी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
