पत्नि ही निकली हत्या की मुख्य सूत्रधार, बॉयफ्रेंड के हाथों मरवा दिया शौहर.. गई जेल
उत्तर प्रदेश के जिला मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में ससुराल आए मेरठ के युवक तालिब की हत्या के मामले में अब उसकी बीवी मीना भी जेल गई है। उसी ने अपने बॉयफ्रेंड आसिम के हाथों अपने ही शौहर को ठिकाने लगवा दिया। आसिम को हाफ एनकाउंटर में पहले ही जेल भेजा जा चुका था। अब मीना को भी जेल भेज दिया गया।
मृतक नसीम के बड़े भाई व मुकद्दमा वादी आकिल ने बताया कि आसिम ने तीन माह पहले उनके पिता तौसीफ को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि वह जल्दी ही मीना से निकाह करेगा। आज के बाद वह अपने बेटे तालिब को बुढ़ाना न भेजे। यदि वह बुढ़ाना आया उसकी हत्या कर दी जाएगी। जो उसने कहा, वह कर भी दिखाया।
क्या था मामला?
मुज़फ्फरनगर क़े बुढ़ाना में गत दिवस ससुराल आए मेरठ के वेल्डर तालिब नसीम की हत्या के मामले में वांटेड युवक आसिम को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। उसने पशु काटने वाले धारदार हथियार से तालिब पर 17 वार किए थे। इस हत्याकांड का CC कैमरे का वीडियो भी आया है जिसमें वह सड़क पर ही ताबड़तोड़ वार कर रहा है।
