सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली खबर.. कांवड़ यात्रा रोक जनाजे को दिया रास्ता
कांवड़ यात्रा के बीच मेरठ से सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जब एक मुस्लिम व्यक्ति का जनाजा कब्रिस्तान की ओर ले जाया जा रहा था, उस वक्त हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ मौजूद थी।
कब्रिस्तान हाईवे के दूसरी ओर होने के कारण जनाजे को सड़क पार कराना चुनौती बन गया। कांवड़ यात्रा अपने चरम पर थी और बड़ी संख्या में कांवड़िए हाईवे से गुजर रहे थे। ऐसे में कांवड़ियों ने खुद आगे बढ़कर जनाजे को रास्ता देने का फैसला किया।
कांवड़ियों ने कुछ देर के लिए अपनी यात्रा रोक दी और जनाजे को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कराया। इस दौरान सड़क पर मौजूद हजारों कांवड़िए शांतिपूर्वक रुके रहे।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों के इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। यह तस्वीर बताती है कि आस्था के साथ-साथ इंसानियत और एक-दूसरे के सम्मान की भावना भी समाज को जोड़ने का काम करती है।
#KanwarYatra
