Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

धारा-24 में पक्की पैमाइश के उपरांत पुनः कब्जा करने वालों को भू-माफिया में चिन्हित कर दर्ज कराये FIR- जिलाधिकारी

admin
Last updated: जनवरी 6, 2026 10:43 पूर्वाह्न
By admin 16 Views
Share
5 Min Read
SHARE

धारा-24 में पक्की पैमाइश के उपरांत पुनः कब्जा करने वालों को भू-माफिया में चिन्हित कर दर्ज करायी जाये प्राथमिकी- जिलाधिकारी

मैनपुरी (अजय किशोर) – संम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगांव में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख जब बसावनपुर नि. सत्यवीर ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त शाखा भांवत से लोन लिया था, जिसकी अदायगी उसके द्वारा की जा चुकी है, बैंक शाखा द्वारा तहसील को भी ऋण अदायगी की सूचना प्रेषित की जा चुकी है बावजूद इसके उसकी भूमि को तहसील द्वारा बंधक-मुक्त नहीं किया जा रहा है, भूमि को बंधक-मुक्त कराने हेतु कई बार तहसीलदार भोगांव, अन्य राजस्व कर्मियों से सम्पर्क किया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होने मौके पर ही शिकायतकर्ता की भूमि को राजस्व अभिलेखों से बंधक-मुक्त कराकर शिकायतकर्ता को उद्धरण खतौनी उपलब्ध करायी, मक्खनपुर नि. रेशम देवी ने जब अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या-3063 पर उसका नाम रेशम देवी दर्ज है, आधार कार्ड पर भी रेशम देवी ही अंकित है लेकिन खतौनी बनाते समय भूलवश प्रार्थिनी का नाम रेशम देवी के स्थान पर रेशमा देवी अंकित हो गया है, शिकायतकर्ता ने खतौनी में अंकित गलत नाम को सही कराये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने मौके पर ही शिकायतकर्ता से साक्ष्य प्राप्त कर खतौनी में मौके पर ही नाम दुरूस्त कराकर फरियादी को तत्काल राहत प्रदान की।
श्री सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि जनपद में जन-समस्याओं के निस्तारण की प्रगति बेहद संतोषजनक है, लेकिन अभी भी भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतें निरतंर प्राप्त हो रही हैं, पक्की पैमाइश के बाद भी कुछ प्रकरण में पुनः कब्जा करने के प्रकरण भी संज्ञान में आ रहे हैं। उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पैमाइश के बाद पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध भू-माफिया के तहत सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण प्राथमिकता पर निपटाए जाएं, राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि विवाद के प्रकरणों को निस्तारित करें, यदि पैमाइश के दौरान किसी के द्वारा अवरोध किया जाये तो उसे भारी मुचलके में पाबंद किया जाये।
आज जन-सुनवाई के दौरान भोगांव क्षेत्र के 28 शिकायतकर्ताओं ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किये, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निदान कर शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की, ग्राम पंचपुखरा नि. सुखवीर सिंह ने चकरोड पर दबंगों द्वारा किये जा रहे कब्जे को रोके जाने, ग्राम मानपुर हरी नि. रीना देवी ने बाल किशोर, गुड्डी देवी द्वारा बंद की गयी नाली को खुलवाने, ग्राम अहिरवा नि. शिल्पी कुमारी ने गलत विद्युत बिल में संशोधन कराये जाने, कुसमाखेड़ा नि. जुगराज सिंह ने विपक्षियों द्वारा बंद किये गये आम रास्ते को खुलवाने, नगला फार्म नि. जवाहर लाल ने गाटा संख्या-999 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, सोबनपुर नि. जगदीश सिंह, महारानी देवी, सुरेश चद्र, राजीव कुमार ने गाटा संख्या- 2551, 2635, 2634, 2636 पर विपक्षीगणों द्वारा दबंगई के बल खेत पर किये जा रहे निर्माण कार्य को रूकवाने, ग्राम लेखराजपुर नि. कृष्णपाल सिंह ने गाटा संख्या-117 पर गैर कृषि प्रयोजन भूमि घोषित करने से रोके जाने, ग्राम रम्पुरा नि. प्रीती देवी ने गाटा संख्या-722 पर विपक्षीगणों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम सगामई नि. गोविन्द नारायन, कौशलेन्द्र, विमलेश कुमार, गौरी शंकर प्रभु दयाल, राम प्रकाश, बिजेन्द्र ने ग्राम प्रधान द्वारा रास्ता, नाली पर किये गये अतिक्रमण को हटवाकर पुनः खुलवाकर नाली निर्माण कराये जाने की शिकायत, मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, तहसीलदार भोगांव गौरव कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article BSP के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की पीट पीटकर हत्या के मामले मे BJP नेता व उसके भाइयों सहित 08 पर एफआईआर दर्ज 
Next Article पहले सड़क बनेगी फिर पाइप लाइन के लिए खुदेगी
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Life Styleअपराध

थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को 15840 रूपये सहित किया गया गिरफ्तार 

जून 18, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जून 18, 2026
Life Styleअपराध

थाना पिलुआ पुलिस ने किया मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश 

जून 17, 2026
Life Styleअपराध

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जून 17, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

एसएसपी ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत चल रही डी0वी0/पी0एस0टी0 का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जून 16, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।