पकड़ी गई सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की महिला, उज्बेकिस्तान से आई लड़कियों को रशियन बताकर ग्राहकों को देती थी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देह व्यापार के कथित नेटवर्क से जुड़ी उज्बेकिस्तान की महिला लोला कायूमोवा (50) को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह करीब एक साल से पुलिस की नजरों से बचकर रह रही थी। पुलिस ने ओमेक्स आर-2 बिल्डिंग में छापेमारी कर उसे पकड़ा और आगे की जांच के लिए संबंधित खुफिया एजेंसी को सौंप दिया।
मामला तब सामने आया था, जब पिछले साल पुलिस ने उसके कथित नेटवर्क से जुड़ी दो उज्बेकिस्तानी युवतियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लोला का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर बचती रही।
जांच के दौरान पुलिस को लोला की कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़ी जानकारी भी मिली। रिपोर्टों के मुताबिक, जवान दिखने के लिए उसने चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों की कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं। पुलिस अब उसके नेटवर्क, संपर्कों और लखनऊ में उसकी गतिविधियों की विस्तृत जांच कर रही है।
साथ ही लखनऊ से अरेस्ट हुई उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा क़े बारे में खुलासा हुआ है की वह उज्बेकिस्तान से आई लड़कियों को रशियन बताकर ग्राहकों को देती थीं। उसका सेक्स रैकेट कई साल से चल रहा था। पिछले वर्ष की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमे उसका बर्थडे मन रहा है। 2 विदेशी महिलाएं भी साथ दिख रही है। उसने जनक प्रताप सिंह नाम क़े व्यक्ति से विवाह किया था। 2 माह पहले वह लोला को छोड़कर भाग गया था।
