Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

युवक को 8 बदमाशों ने दौड़ाकर घोंपा चाकू, तड़प-तड़प कर हुई मौत, Insta पर दे रहे थे धमकी

Admin
Last updated: दिसम्बर 18, 2022 3:55 पूर्वाह्न
By Admin 19 Views
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. कुछ लोगों ने सरेराह एक युवक को दौड़ा कर चाकू मार दिया. इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि युवक को काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही थी. आरोपी उसकी हत्या के लिए इंस्टाग्राम पर रील बनाकर धमकी दे रहे थे. इस संबंध में पीड़ित ने पहले ही पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Contents
पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जाननौ महीने पहले भी हुआ था झगड़ाकेस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में युवक पर हमला करने वाले आठ लोगों की पुष्टि हुई है. इनमें से कुछ आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को युवक ने समय रहते देख लिया था. उसने बचने के लिए भागने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया. इसके बाद आरोपियों ने घेर कर पहले मारपीट की और फिर चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान

मृत युवक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत देने के बाद भी समय रहते कार्रवाई नहीं की. यदि समय रहते पुलिस सजग होती तो उनके भाई की जान बच सकती थी. पीड़ित ने बताया कि हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी चौराहे के पास हुई. यहां शहर में रौतनगढ़ी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का चाय की दुकान पर कुछ लड़कों से विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने सरेआम दौड़ाकर शुगान्तु को चाकू मार दिया. खून से लथपथ शुगान्तु अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा. लेकिन कुछ दूर चलने के दौरान काफी खून बह गया. इससे उसकी मौत हो गई.

नौ महीने पहले भी हुआ था झगड़ा

मृतक के बड़े भाई सौरभ शर्मा ने बताया कि करीब नौ महीने पहले कुछ लड़कों ने उसके छोटे भाई शुगान्तु शर्मा से मारपीट की थी. आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. तभी से आरोपी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वह उसके भाई को धमकी भी दे रहे थे. उसने इस संबंध में पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

- Advertisement -

You Might Also Like

त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह ने भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत किया पैदल गश्त
सकीट पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बाराबंकी के एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का कुछ लड़कों से विवाद हुआ था. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. एएसपी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए उन सभी की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Yogi Adityanath cm uttar pradesh (UP) HD Photo CM Yogi ने UP में सिखों के मुद्दों को हल करने का भरोसा दिया
Next Article Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन हनुमान जी से जुड़ा ये उपाय करने से मिलेगी कामयाबी
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वाँछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

मई 29, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री जी आप ही संभालिए! एटा के विकास विभाग को, सचिवों का संगठन अधिकारियों को नहीं करने देता भ्रष्टाचार की जांच

मई 28, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

बकरीद पर्व पर प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क: डीएम एवं एसएसपी ने नमाज स्थलों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मई 28, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी ने थाना जलेसर का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मई 26, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

त्यौहारों के दृष्टिगत एएसपी ने पुलिस बल सहित थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी में किया पैदल गस्त

मई 26, 2026
अलीगढ़आगरा

स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,शत प्रतिशत बच्चों को किया जाए प्रतिरक्षित,योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरती जाए शिथिलता : जिलाधिकारी

मई 26, 2026
अपराधअलीगढ़

बड़े मंगल पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

मई 26, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की घटना से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

मई 26, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।