Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीयलेख

भारत तथा विश्व में शांति के लिए पाकिस्तान का विश्व के मानचित्र से मिट जाना ही उचित

admin
Last updated: फ़रवरी 25, 2023 12:12 अपराह्न
By admin 7 Views
Share
9 Min Read
SHARE

अपने पापों का फल भुगत रहा, कर्ज से कराहता पाकिस्तान
भारत तथा विश्व में शांति के लिए पाकिस्तान का विश्व के मानचित्र से मिट जाना ही उचित

मृत्युंजय दीक्षित
पड़ोसी देश पाकिस्तान आज भारी कर्ज व अभूतपूर्व मंहगाई के बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। यद्यपि पाकिस्तान सरकार इससे मुक्ति पाने के लिए कुछ कदम उठा रही है लेकिन यह कदम पाकिस्तान को इस भंवरजाल से उबारने के लिए नाकाफी हैं। कहा जाता है कि बुरे समय में एक के बाद एक सभी अपका साथ छोड़ कर चले जाते हैं और यही हाल इस पाकितान का हो रहा है धीरे धीरे विश्व के सभी देश उससे किनारा कर रहे हैं ।
इन परिस्थितियों में भी पाकिस्तान के राजनेता, सेना, आई.एस.आई सुधरने का नाम नहीं ले रहे, कश्मीर-कश्मीर का गाना और आतंक को पनाह देना आज भी इससे अलग हट कर वो कुछ सोच नहीं सकते। वहीं आंतरिक स्तर पर अल्पसंख्यकों का जीवन दूभर है । हिन्दू बच्चियों का अपहरण, धर्मान्तरण, मार पीट, मंदिरों को नष्ट करना यह पाकिस्तान के दैनिक समाचार हैं ।कश्मीर की चाहत के नाम पर भारत की धरती पर खून की होली खेलने वाले खूंखार आतंकवादी पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूम रहे हैं और वो दुनिया की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपने यहां टीवी चैनलों पर रिपोर्टिंग प्रतिबंधित कर रहा है।
विगत दिनों पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही दिवालिया हो चुका है ।हम सब एक डिफाल्ट हो चुके देश में रह रहे हैं।पाक की आर्थिक तंगी को लेकर रक्षा मंत्री ने यहां तक कह दिया कि अब आईएमएफ भी हमारी मदद नहीं कर सकता।हमें खुद ही इसका समाधान खोजना होगा। आसिफ ने इमरान की सरकार पर देश में आतंकियों को पनाह देने के आरोप लगाए जबकि वास्तविकता यह है कि पकिस्तान आतंकियों का पनाहगार व संरक्षण दाता अपने जन्मकाल से ही हो गया था।
पाकिस्तान के हालात वाकई बहुत खराब हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है, पेट्रोल 272 तथा डीजल 281 रुपये लीटर मिल रहा है। रसोई गैस का सिलेंडर 3400 रुपए का आकंड़ा पार कर चुका है। पाकिस्तान के धनाड्य लोग प्रायः वहां से जा चुके है।केवल वही गरीब आम जनता जो विदेश नहीं भाग सकती, जिसके पास कोई साधन नहीं है वहां पर फंस गई है और अपनी सरकार का मुंह ताक रही है। पाकिस्तान को अपने खर्चों में कटौती के लिए विवश होना पड़ रहा है लेकिन ये कटौती नाकाफी है अभी वहां के हालात और बिगड़ने वाले हैं। पाकिस्तान में महंगाई 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।आईएमएफ पाकिस्तान पर कड़ी शर्तें लगा रहा है जिसके कारण पाकिस्तान की अवाम का गुस्सा और भड़क सकता है। शाहबाज शरीफ की सरकार दो तरफ से फंस गई है। पाकिस्तान का खजाना खाली हो रहा है उसके पास 2022 में 16.7 अरब डालर विदेशी मुद्रा भंडार था जो अब घटकर 3 अरब डालर रह गया है।जिसके कारण पाकिस्तान वाशिंगटन स्थित अपने दूतावास की संपत्ति को बेचना चाहता है जससे कुछ पैसे जुटाए जा सकें।
यही कारण है कि अब शरीफ सरकार ने अपने खर्चो में कई प्रकार की कटौतियों का ऐलान कर – भी दिया है साथ ही सरकार अपनी बहुत संपत्ति बेचने जा रही है।पाक कैबिनेट की बैठकों में अब केवल चाय ही मिलेगी।वहां पर रात साढे़ आठ बजे के बाद बाजारों व शॉपिंग माल आदि में बिजली नहीं रहेगी। इस प्रकार की कटौतियां का पाकिस्तान को कितना लाभ मिलेगा यह तो समय ही बतायेगा। फिलहाल चर्चा यह भी है कि अब पाकिस्तान अपना परमाणु बम बेचकर ही अपने आपको बचा सकता है जिसकी अभी कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। पाक सरकार ने आईएसआई की फंडिंग में भी कटौती कर दी है। लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईसआई का काम चलता रहेगा क्योंकि उसे इस्लाम के नाम पर दुनियाभर के मुस्लिम देशों से मदद मिलती है।
पाकिस्तान के इन बुरे हालातों के बीच वहां के कई वीडियो आजकल टीवी चैनलों पर खूब दिखाए जा रहे हैं । इन वीडियो में एक यूटयूबर एक नागरिक को बताती है कि जब सन 1947 में देश बना तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे लेकिन अब लोग अब कह रहे हैं कि पाकिस्तान से जिंदा भागो चाहे चाहे इंडिया चले जाओ। इस पर एक अन्य नागरिक जवाब देता है कि 1947 में पाकिस्तान बना और अलग हो गया अगर ऐसा नहीं होता तो सारा हिंद पाक एक ही होता। इसके बाद एक व्यक्ति कहता है पाक को भी मोदी मिल जाये।वहां की अवाम को अब न नवाज, न शरीफ, न इमरान, न ही सैनिक तानाशाही उसे तो सिर्फ मोदी चाहिए।
भारत की प्रगति व विकास को देखकर आज पाकिस्तान की जनता मोदी मोदी के नारे लगा रही है। जिससे कुछ सेकुलर घबरा गए हैं और अपना चोला बदलकर नकली राष्ट्रवादी बनकर अपनी वाहवाही करवाने के लिए कूद रहे हैं लेकिन इससे उनका कुछ भला नहीं होने वाला क्योंकि यह लोग भारत में अपनी हरकतों से बेनकाब हो चुके है और भारत में इन लोगों पर अब कोई तालियां बजाना तो दूर उन पर रोना या हंसना भी नहीं चाहता। पाठक समझ गये होंगे कि यहाँ जावेद अख्तर की बात हो रही है जो अभी पाकिस्तान में एक साजिश वाली नकली स्ट्राइक करके आए हैं।
यह भारत की कुशल रणनीति व कूटनीति का ही कमाल है कि आज जावेद अख्तर जैसे लोग जो मोदी जी के घोर आलोचक ही नहीं अपितु उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं वह पाकिस्तान में जाकर सिर्फ अपनी वाहवाही के लिए ही सही पर आतंकवाद पर बोलकर आये हैं। जावेद अख्तर के नकली प्रेम से वामपंथी सेकुलर गैंग तालियां बजा रहा है कि जो काम मोदी नहीं कर सके वह जावेद अख्तर साहब कर आये लेकिन हकीकत क्या है ये हर कोई जानता है।
पाकिस्तान की बदहाली की इन कहानियों के बीच कुछ रोचक बयानबाजी भी होती है जिसके बाद यह विचार करना आवश्यक हो जाता है कि भारत के लिए कौन सा पाकिस्तान अच्छा है, लोकतांत्रिक पाकिस्तान या सैनिक तानाशाही वाला पाकिस्तान या आज का कंगाल पाकिस्तान? सच तो ये है कि पाकिस्तान का कंगाल होकर डूबना ही भारत सहित पूरे विश्व के हित में हैं क्योंकि तब न आतंकवाद की पनाहगाह रहेगी और न आतंकवाद रहेगा। भारत के भीतर बैठी वो सभी देशविरोधी ताकतें भी डूब जायेंगी जो भारतीय संस्कृति की विरोधी हैं तथा जिनकी राजनीति का अहम बिंदु पाकिस्तान रहता है जैसे कश्मीर का गुपकार गैंग। वर्तमान समय में पाकिस्तान को जरा सी भी ढील देना एक बड़ा गलत कदम साबित होगा।
आज पाकिस्तान के जो हालात बने हैं उसके लिए वह स्वयं दोषी है और जो लोग उसकी तुलना श्रीलंका से कर रहे हैं वह भी पाखंड व धूर्तता से कम नही है। पाकिस्तान आतंकवाद का जनक है और उसने हमारे ऊपर युद्ध थोपे, शांति प्रयासों की पीठ में छुरा भोंका, आतंकवाद को प्रश्रय देकर आज भी छद्म युद्ध लड़ रहा है, हमारे हजारों बच्चों, युवाओं, महिलाओं व सैनिकों का खून बहाया है। आज भी पाक की धरती, वहां की सरकार व सेना की तरफ से भारत विरोधी खूंखार गतिविधियां व साजिशें अनवरत जारी हैं। पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं ।
पाकिस्तान जैसे शत्रु का यदि उसकी ही गलती से सर्वनाश हो रहा हो तो इसे ईश्वर का वरदान मानना चाहिए।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article मुस्लिम की दाड़ी नोचने पर इंस्पेक्टर सहित चार निलम्बित
Next Article नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियों लेखक : युद्धवीर सिंह लांबा
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026
अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology