एटा – अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी में थाना जसरथपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 01 तमंचा बना व 02 तमंचा अधबने एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।
घटना का विवरण:-
दिनांक 05.03.2023 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेलिया पुठ और गलारपुर के मध्य बगीया के पास से दो अभियुक्तों को अवैध असलहा बनाते हुए समय करीब 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से 01 तमंचा बना हुआ, 02 तमंचे अधबने तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। इस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर मुअस- 23/2023 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण तथ्य:-
1. अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनपर पूर्व में तीन अभियोग पंजीकृत हैं।
2. अभियुक्तगण पुराने खराब तमचे सही करने का कार्य भी करते हैं।
3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने का पालन पोषण करते हैं।
4. अभियुक्तगण आर्डर पर तमंचे बनाने का कार्य करते हैं।
5. अभियुक्तगण बरामद ऑटो से तमंचे सप्लाई करने का कार्य करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1. रामलखन पुत्र रामस्तन निवासी दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर जनपद एटा (उम्र करीब 30 वर्ष)
2. पुष्पेन्द्र पुत्र रामरतन निवासी दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर जनपद एटा (उम्र करीब 33 वर्ष)
अभियुक्त रामलखन का आपराधिक इतिहास :-
1. मुअसं- 86/ 22 धारा 323, 452, 506 भादवि थाना जसरथपुर एटा
2. मुअसं- 145 / 22 धारा 323, 324 504, 506 भादंवि थाना जसरथपुर एटा
3. मुअसं- 339/16 धारा 279, 304ए, 337, 338, 427 भादंवि थाना अलीगंज एटा
4. मुअसं – 23/ 2023 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जसरथपुर एटा।
*बरामद माल का विवरण :-
1. 01 तमंचा बना हुआ 315 बोर
2. 02 तमंचे अधबने
3. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण
4. घटना में प्रयुक्त ऑटो
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष कृष्णकांत
2. उ0नि0 चरनसिंह
3. का० हरेन्द्र सिंह
4. का0 महेन्द्र
5. का0 मुकेश
