मारहरा पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का किया भंडाफोड़
एटा। मारहरा पुलिस ने फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी संचालित किए जाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई से शिक्षा के नाम पर कथित रूप से लोगों को गुमराह करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विगत दिनों रामसेवक नामक व्यक्ति द्वारा अपने भाई के अपहरण और फिरौती की सूचना दी गई थी, लेकिन थाना मारहरा पुलिस द्वारा तत्काल जाँच व कार्यवाही की गयी तो तथ्य सामने आया कि कॉलर रामसेवक द्वारा अपने भाई सतेन्द्र कुमार उपरोक्त के अपहरण व फिरौती की माँग के सम्बन्ध में पुलिस को झूठी व भ्रामक सूचना दी गयी थी तथा सतेन्द्र कुमार उपरोक्त द्वारा विभिन्न कोर्सों में फर्जी एडमिशन के नाम पर रुपये की ठगी की जा रही थी।
“वर्ष 2022 से सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा जनपद एटा द्वारा बी0एस0 मेडिकल कालेज एण्ड यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी कालेज चलाकर लगातार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रम D.Pharma, B.Pharma, B.Sc. Nursing, D.M.L.T., B.M.L.T., B.A.M.S. , G.N.M, A.N.M में प्रवेश दिलाने एवं शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त किए जाने तथा जाली दस्तावेज बनाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाने की बात सामने आई है।
जिसके सम्बन्ध में थाना मारहरा पर मु0अ0सं0- 168/2026 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान थाना मारहरा पुलिस ने प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ, बरामद दस्तावेजों के परीक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंक संबंधी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर विवेचना में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार अभियुक्तों 1. सतेंद्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा जनपद एटा 2. भगवान दास पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा 3. नरेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी मौ0 पैठ कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा 4. गौरव अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी पंखा वाला बाग नदरई गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज 5. मौ0 शरीफ कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौ0 गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा द्वारा वर्ष 2022 से एक कथित फर्जी विश्वविद्यालय/शैक्षणिक व्यवस्था संचालित किए जाने तथा उसकी आड़ में लगातार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने एवं शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त किए जाने की बात सामने आई, साथ ही दस्तावेजों में फर्जी मार्कशीट, परीक्षा संबंधी अभिलेख, छात्र-छात्राओं के आई-कार्ड, एडमिशन फार्म, Attendance रिकॉर्ड, विभिन्न पाठ्यक्रमों की फाइलें, कॉलेज की मोहर तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री मिली है।
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि छात्रों एवं उनके अभिभावकों से शिक्षा, एडमिशन, परीक्षा तथा शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त की जाती थी। लेकिन जब स्थानीय पुलिस ने दस्तावेजों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो मामला केवल फीस वसूली के साथ मार्कशीट से लेकर Attendance तक छात्रों का पूरा फर्जी रिकॉर्ड मिला पुलिस द्वारा बरामद अभिलेखों में छात्रों की फर्जी सेमेस्टर वाइज मार्कशीट, Enrollment Number, Roll Number, Attendance, Admission Form एवं ID Card सहित विभिन्न शैक्षणिक रिकॉर्ड पाए गए हैं।
बरामदगी-
1. एक लैपटाप DELL कम्पनी
2. चार विभिन्न बैंको के फर्जी चेक
3. छात्रो के 16 फर्जी आईडी कार्ड
4. फर्जी एप्लिकेशन फार्म व एटन्डेंस शीट
5. फर्जी फीस की रसीदे
6. परीक्षा पुस्तिकायें एवं जाली प्रश्न पत्र
7. एक फर्जी मौहर
8. पेम्पलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री जिन पर फर्जी यूनिवर्सिटी कोड अंकित है
9. फर्जी मौहरशुदा लेटर पैड
10. फर्जी मार्कशीटे
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा जनपद एटा
2. गौरव अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र अग्रवाल निवासी पंखा वाला बाग नदरई गेट थाना कासगंज
3. भगवान दास पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा
4. नरेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी मौ0 पैठ कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा
5. मो0 शरीफ कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौ0 गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा
अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र दर्शन पाल का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 237/14 धारा 294/509 भादवि व 3(1)(11) एससी/एसटी एक्ट थाना मारहरा एटा ।
2. मु0अ0सं0 87/2025 धारा 318(4)/351(2) बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा ।
3. मु0अ0सं0 148/25 धारा 316(2)/318(2)/351(2) बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा।
4. मु0अ0सं0 168/26 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा
अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 126/22 धारा 147/148/149/323/352/452/504/506 भादवि थाना मारहरा जनपद एटा
2. मु0अ0सं0 168/26 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस थाना मारहरा जनपद एटा
