मिशन विधानसभा 2027: मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
UP क़े मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपने दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे के तहत मेरठ पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका मेरठ का पहला दौरा है। काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। बुलडोजर को फूलों से सजाकर उन पर फूलों की माला के जरिए नितिन नबीन का अभिनंदन किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और पार्टी के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
2027 चुनाव की तैयारियों पर फोकस…
नितिन नबीन का यह दौरा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों से जुड़ा है। मेरठ और सहारनपुर में वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों और जमीनी फीडबैक पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल है।
युवाओं से करेंगे सीधा संवाद..
मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में नितिन नबीन युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में करीब 2,000 युवाओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। AI, शिक्षा, रोजगार, महंगाई और युवाओं की राजनीति में भागीदारी जैसे मुद्दों पर संवाद प्रस्तावित है।
4,800 पदाधिकारियों के साथ बैठक..
इसके बाद पश्चिमी यूपी के संगठनात्मक जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें बूथ स्तर की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मेरठ के कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
मेरठ के बाद सहारनपुर..
नितिन नबीन 21 सितंबर को मेरठ में रात्रि प्रवास करेंगे। 22 सितंबर को उनका सहारनपुर जाने का कार्यक्रम है, जहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। इसके बाद मां शाकंभरी देवी के दर्शन का भी कार्यक्रम बताया गया है।
दो दिवसीय दौरे में संगठन की जमीनी तैयारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद और पश्चिमी यूपी से फीडबैक लेने पर मुख्य फोकस रहेगा।
