Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधजम्मूराज्यराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद

admin
Last updated: मई 5, 2023 5:39 अपराह्न
By admin 24 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक पांच जवान शहीद (Martyr) हो चुके हैं.
सेना (Indian Army) ने शुक्रवार (5 मई) को कहा कि राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में सुबह गंभीर रूप से घायल तीन जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया. इससे पहले सुबह दो जवान शहीद हो गए थे. घटनास्थल पर सेना का हेलीकॉप्टर भी उड़ते हुए देखा गया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह मौके पर मौजूद हैं.

सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित अभियान चला रहे हैं. बयान में कहा गया कि राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.

आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़

इसमें कहा गया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तलाशी दल ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह को घेरा. चट्टानों और खड़े पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा यह इलाका बेहद घना जंगली क्षेत्र है. आतंकवादियों ने इसके जवाब में विस्फोट कर दिया. सेना की टीम में शामिल दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए. घायलों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया.
कई आतंकियों के हताहत होने की आशंका

- Advertisement -

You Might Also Like

रात्रि में एटा पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन खट-खट, 36 टीमों ने 267 अपराधियों के घर पर दी दबिश
बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए

घायल अधिकारी मेजर रैंक के हैं. घायलों में से तीन जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया. आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल भेजा गया है. शुरुआती खबरों के अनुसार आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है. बयान में कहा गया कि आतंकवादी समूह में भी हताहत होने की संभावना है और ऑपरेशन जारी है. इस बीच पीएएफएफ ने पुंछ हमले की जिम्मेदारी ली है.
भारत के दौरे पर हैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री

आतंकियों से लोहा लेते हुए ये जवान ऐसे समय में शहीद हुए हैं जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर दो टूक कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तपोषण के सभी तरीकों को रोका जाना चाहिए. हम इस बात को मजबूती से मानते हैं कि आतंकवाद को कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता, सीमापार आतंकवाद समेत इसके सभी स्वरूपों का खात्मा किया जाना चाहिए. आतंकवाद की अनदेखी करना हमारे सुरक्षा हितों के लिए नुकसानदेह होगा.
उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने जवानों की शहादत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया कि राजौरी से दुखद खबर, जहां सेना के 5 जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. आतंकवाद एक अभिशाप है जिसने जम्मू-कश्मीर में दशकों से कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. आज हमने जिन लोगों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article रचनात्मक सोच
Next Article अनिल दुजाना के बाद होगा 63 माफियाओं का अंत STF ने बनाई लिस्ट
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डीएम ने तहसील किशनी में लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा की; भ्रष्ट लेखपाल निलंबित

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डीएम ने जांची विकास कार्यों की रफ्तार: गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर, तीन माह में पूर्ण होंगे धार्मिक पर्यटन कार्य

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

एटा में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

मई 14, 2026
अपराधअलीगढ़

आकांक्षात्मक विकास खंडों के पैरामीटर्स में सुधार हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

मई 13, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान जारी

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने किया रेलवे रोड विद्युत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

मई 12, 2026
अपराधआन्ध्र प्रदेश

चाचूपुर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस पर पथराव के बाद 9 लोगों पर कार्रवाई

मई 12, 2026
अलीगढ़आगरा

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक

मई 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।