Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशकासगंजस्वास्थ्य

सामुदायिक बैठकों में बताया गया नियमित टीकाकरण का महत्व

admin
Last updated: जुलाई 3, 2023 9:51 अपराह्न
By admin 25 Views
Share
5 Min Read
SHARE

सामुदायिक बैठकों में बताया गया नियमित टीकाकरण का महत्व
विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाता है नियमित टीकाकरण

दुर्गा कॉलोनी व गंगागढ़ में 45 परिवारों को किया जागरूक

कासगंज, 3जुलाई 2023।

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोगी संस्था यूनीसेफ के सहयोग से सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर नियमित टीकाकरण का महत्व समझाया जा रहा है । इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी व सोरों ब्लॉक के ग्राम गंगागढ़ में हुई बैठकों में नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को राज़ी करने के लिए बैठक कर उन्हें जागरूक किया। इन परिवारों को टीके का महत्व समझाया गया और टीकाकरण से वंचित बच्चों में होने वाली बीमारियों की गंभीरता के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ नियमित टीकाकरण के प्रति समुदाय में फैली भ्रान्तियों को दूर कर 8 परिवारों को टीकाकरण के लिए राजी किया गया। पांच परिवारों के टीकाकरण से छूटे बच्चों को बैठक के बाद ही टीका भी लगवाया गया। लगभग 45 परिवारों ने दोनों सामुदायिक बैठकों में प्रतिभाग किया।

- Advertisement -

You Might Also Like

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा
अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय व समुदाय स्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को प्रेरित करना व समुदाय में टीके के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने सभी अभिभावको से अपील की है कि अपने बच्चों का टीकाकरण करवाकर उनको विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाएं।

यूनिसेफ संस्था के ब्लॉक मोबिलाइज़र (बीएमसी) मुहम्मद जावेद, गंगागढ़ की एएनएम सुमन, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गाँव के प्रभावशाली व्यक्ति के साथ प्राथमिक विद्यालय पर बैठक की। बीएमसी ने बताया कि 3 परिवार टीका से इनकार करने वाले व 5 परिवार टीकाकरकर के प्रति डरे हुए थे पाए गये । टीम द्वारा इन परिवारों को बताया गया कि बच्चे के जन्म से लेकर पांच साल तक सात बार नियमित टीकाकरण अनिवार्य है । कई बार टीका लगने से बुखार भी होता है लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह सामान्य लक्षण है जो दवाओं से ठीक हो जाता है । सरकारी अस्पताल का टीका सुरक्षित और असरदार है । प्रेरित करने के बाद टीकाकरण से डरे हुए पांच परिवारों के बच्चों को गावं में ही आयोजित टीकाकरण सत्र पर ले जाकर टीकाकरण कराया गया। तीन अन्य उदासीन परिवारों के लोगों ने कहा कि उनके बच्चे ननिहाल हैं और वहाँ से लौटते ही अपने बच्चों को टीका लगवाएंगे।

बैठक के दौरान गर्भवती को प्रसव पूर्व जांच आवश्यक चार जांचों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। बच्चों को होने वाली हेपाटाइटिस,टीबी,काली खाँसी,गलघोटू,निमोनिया, खसरा रुबैला, रोटावायरस जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। बैठक के पश्चात गांव के सभी लोगों ने संकल्प लिया कि अपने बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए समझदारी दिखाएंगे और नियमित टीकाकरण जरूर कराएंगे।

टीकाकरण करवाने वाली डेढ़ वर्षीया तनिष्का के पिता उमेश (इनकी भी उम्र लिखें) ने बताया कि तनिष्का को पेंटावैलेंट के दो टीके लग गए थे लेकिन दोनों बार ही बच्ची को बुखार दर्द और पैर में सूजन की दिक्कत हुई थी। इससे पैदा हुए डर की वजह से बीच में ही टीका लगवाना छोड़ दिया था। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रांतियों को दूर किया, और बताया कि टीका लगने से थोड़ा बुखार और सूजन हो जाना सामान्य बात है । एएनएम बहनजी द्वारा दी दवा को खिलाने से बुखार और दर्द बंद हो जाता हैं और पैर सूजने पर बर्फ से सिंकाई कर देनी चाहिए। पूरी बात समझने के बाद तनिष्का को पेंटावैलेंट की तीसरी डोज़ भी लगवा दी गयी है। आगे से हम अपनी बच्ची को पूरे टीके लगवाएंगे।

बैठक में आशा कार्यकर्ता तिरमला, अर्चना, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व गाँव के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

नियमित टीकाकरण से होता है इन बीमारियों से बचाव

टिटनेस
हेपेटाइटिस
पोलियो
टीबी
काली खाँसी
गलघोटूँ
निमोनिया
खसरा

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Weather Today: दिल्ली यूपी सहित इन राज्यों में झमाझम होगी बारिस
Next Article PUBG Love Story: पबजी खेलते खेलते पाकिस्तानी महिला को भारतीय युवक से हुआ प्यार, 4 बच्चों को लेकर आई इण्डिया
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

फ़रवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology