घर-घर आज जन्म लेंगे कन्हा,ब्रज में गूंज रही बधाई, चारों तरफ मची है धूम!
मथुरा!
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है!आज गुरुवार रात भगवान श्रीकृष्ण घर-घर जन्म लेंगे!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ब्रज में जबरदस्त उल्लास है!ब्रज के लाला की जय-जयकार हो रही है।भारी संख्या में भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुंचे हैं!किशन कन्हैया की नगरी दुल्हन की तरह सजी है!कान्हा का जन्मस्थान सहित मुख्य मंदिर बुधवार शाम से ही रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा रहा है!रात को जगह-जगह लीला मंचन हुआ!
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किशन कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ!बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देखकर मथुरा ही नहीं देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी आनंदित हो उठे! ये नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला!
सुबह 8.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जयवीर सिंह, क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शेलजाकांत मिश्र ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के प्रारंभ में चार बंब नगाड़ों की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो रहा था!
बनारस से आए श्रीराम जन्म योगी का शंखनाद अदभुत था! लगातार 10 मिनट तक एक ही स्वर में शंखनाद की गूंज आसपास के लोगों को आकर्षित किया! इसके बाद उज्जैन का डमरू और बुंदेलखंड की महिलाओं के राई नृत्य ने लोगों का मोह लिया!
बुंदेलखंड की भेसभूषा में महिलाएं बधाई गायन करते आसपास लोगों के लिए आकर्षण बनी!कच्ची घोड़ी का नृत्य भी लुभाता रहा! ब्रज के कलाकारों ने भी ब्रज संस्कृति का प्रदर्शन किया!हरियाणा की बीन और मथुरा वृंदावन के विभिन्न मंदिरों की मंगलियों ने भजन प्रस्तुत किए! स्थानीय लोगों ने विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
