Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

उपचुनाव में बजा BJP का डंका, 4 पर सीटों पर कब्जा, TRS-RJD-उद्धव गुट को 1-1 सीट

admin
Last updated: नवम्बर 6, 2022 8:10 अपराह्न
By admin 10 Views
Share
6 Min Read
SHARE
D9e2c906 32b8 4b55 8638 95a1339ba575

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने एक-एक सीट जीती है. इसके अलावा शिवसेना के खाते में भी एक सीट आई है. बिहार की गोपालगंज, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा की आदमपुर और ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है जबकि बिहार की मोकामा आरजेडी, मुंबई की अंधेरी ईस्ट सीट शिवसेना और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट टीआरएस के पास गई है.

Contents
अंधेरी पर उद्धव कैंप का कब्जाबिहार की दो सीटों पर कैसा रहा घमासानमुनूगोड़े सीट पर टीआरएस ने मारी बाजी

सबसे पहले बात करते हैं उन चार सीटों की जिनपर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. इनमें से तीन सीट यानी उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा में धामनगर और बिहार में गोपालगंज सीट पर विधायकों का निधन हो जाने के बाद हुए उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. बीजेपी ने तीनों जगह पार्टी के दिवंगत विधायकों के परिजन को टिकट दिया था और इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी. गोपालगंज में बीजेपी की जीत को इसलिए अहम माना जा रहा है कि क्योंकि अब बिहार में उसका सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ गठबंधन नहीं है. वहीं चौथी सीट यानी हरियाणा की आदमपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को करीब 16,000 मतों के अंतर से हराया.

यहां आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई क्योंकि वे कुल पड़े वोट का छठा हिस्सा तक हासिल नहीं कर सकें. भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. आदमपुर सीट पर 1968 से भजनलाल परिवार का कब्जा रहा है. इस सीट से भजनलाल नौ बार और उनकी पत्नी जस्मा देवी एक बार और उनके बेटे कुलदीप चार बार विधायक रहे हैं. उपचुनाव में यह एकमात्र सीट थी, जहां कांग्रेस विजेता दल के उम्मीदवार को टक्कर देती नजर आई. पार्टी ने आदमपुर (हरियाणा) और मुनूगोड़े (तेलंगाना) सीट गंवा दी, जहां इसके विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और वे बीजेपी में शामिल हो गये थे.

अंधेरी पर उद्धव कैंप का कब्जा

मुंबई में अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत दर्ज की. इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके दिवंगत पति कर रहे थे. इस सीट पर बीजेपी सहित बड़े दलों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे और यहां दूसरा सर्वाधिक वोट प्रतिशत (14.79 प्रतिशत) उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) के ऑप्शन को मिला.

- Advertisement -

You Might Also Like

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 
सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

बिहार की दो सीटों पर कैसा रहा घमासान

बिहार में, मोकामा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत का अंतर घट गया और यह पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के गृह जिले (गोपालगंज) में गोपालगंज सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी. इस सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है. गोपालगंज से विधायक रहे सुभाष सिंह की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले, जबकि आरजेडी के मोहन गुप्ता को 68,243 मत मिले. सुभाष सिंह का निधन हो जाने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 12,000 से ज्यादा वोट मिले और उसने सत्तारूढ़ महागठबंधन का गोपालगंज में खेल बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई.

इसके अलावा मोकामा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की. उनके पति और विधायक अनंत कुमार सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. बीजेपी ने इस सीट पर पहली बार उम्मीदवार उतारा क्योंकि पूर्व के चुनावों में उसने यह सीट अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ रखी थी.

मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस ने मारी बाजी

तेलंगाना में मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को हरा दिया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पालवाई श्रावंती तीसरे स्थान पर रहीं. राज्य में मंत्री एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे के. टी. रामा राव ने एक ट्वीट में कहा, वादे के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र को गोद लूंगा और लंबित कार्यों की तीव्र प्रगति के लिए कार्य करूंगा.

(भाषा से इनपुट)

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article इमरान के करीबी नेता का पत्नी संग प्राइवेट VIDEO लीक, रो-रोकर सुनाई आपबीती
Next Article पुलिसवालों को था सैलरी का इंतजार, खाता चेक किया तो किसी में 10 करोड़ तो किसी को 5 करोड़ आया, अब हो रही जांच
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

राज्य मंत्री कमलावती सिंह ने महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, मनाया कन्या जन्मोत्सव

फ़रवरी 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology