Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

जीवित रहें पुस्तकालय

admin
Last updated: जून 19, 2025 11:58 पूर्वाह्न
By admin 13 Views
Share
7 Min Read
SHARE

जीवित रहें पुस्तकालय
विजय गर्ग
किसी समाज की सभ्यता और संवेदनशीलता का पैमाना केवल उसकी भौतिक प्रगति से नहीं, बल्कि उसकी बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना से भी मापा जाता है। यह चेतना कहां विकसित होती है ? क्या केवल विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में ? या फिर केवल घर की चारदीवारी में ? नहीं, यह चेतना उस सार्वजनिक स्थान पर भी आकार लेती है, जहां विचार स्वतंत्र होते हैं, जिज्ञासाएं
पूरित होती हैं और ज्ञान की कोई कीमत नहीं होती । वह स्थान है सार्वजनिक पुस्तकालय ।
मनुष्य के विकास का इतिहास मूलतः ज्ञान और जानकारी की खोज का इतिहास है। सभ्यता की शुरुआत से ही मनुष्य ने जानकारी को संरक्षित करने और साझा करने के विविध प्रयास किए हैं गुफाओं की चित्रकला से लेकर ‘डिजिटल आर्काइव’ तक। इस संदर्भ में पुस्तकालयों की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण रही है। पुस्तकालय ज्ञान के भंडार से बढ़कर मानवता की सामूहिक स्मृति और विकास की धुरी हैं।
विचार और अधिकार
संयुक्त राष्ट्र के सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा-पत्र के अनुच्छेद 19 में कहा गया है कि ‘प्रत्येक व्यक्ति को राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है; इस अधिकार में सूचना और विचारों को बिना किसी सीमाओं के प्राप्त करने, ग्रहण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता भी सम्मिलित है।’ यह अधिकार तभी सार्थक होता है, जब समाज में ऐसे संस्थान हों जो सबको समान रूप से ज्ञान तक पहुंच प्रदान करें। सार्वजनिक पुस्तकालय इस अधिकार की भौतिक अभिव्यक्ति हैं। जब हम सार्वजनिक पुस्तकालयों की बात करते हैं, तो हम उस अधिकार की भी बात कर रहे होते हैं जो हर मनुष्य को सूचना, शिक्षा और आत्मविकास के लिए प्राप्त होना चाहिए ।
पुस्तकालय विचारों की खान होते हैं, जहां हर आयु, जाति, वर्ग और पृष्ठभूमि का व्यक्ति प्रवेश कर सकता है और अपने बौद्धिक क्षितिज का विस्तार कर सकता है। सार्वजनिक पुस्तकालय लोकतंत्र के उन मौन स्तंभों में से एक हैं, जहां सूचना की समता संभव होती है। अमीर हो या गरीब, पढ़ा-लिखा हो या ज्ञान की शुरुआत करने वाला हर व्यक्ति पुस्तकालय में समान अधिकार के साथ प्रवेश करता है। यही समानता किसी समाज को भीतर
से मजबूत करती है।
जब समाज में शिक्षा की पहुंच बढ़ती है, तो उसे पोषण देने के लिए ऐसे मंचों की आवश्यकता होती है जो औपचारिक शिक्षा से आगे जाकर जिज्ञासा को जीवित रखें। पुस्तकालय वही मंच है, जहां पाठ्यक्रम की सीमाएं टूटती हैं और पाठक अपनी गति और रुचि के अनुसार सीखने लगता है। वहां कोई परीक्षा नहीं होती, कोई अंक नहीं दिए जाते, फिर भी सीखने की प्रक्रिया अधिक सजीव और आत्मीय होती है। यह आत्म- प्रेरित अध्ययन किसी भी राष्ट्र की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देता है।
सार्वजनिक पुस्तकालयों का एक और महत्त्वपूर्ण पक्ष यह है कि वे सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। वे
विचारों की बहुलता को स्वीकार करते हैं और विभिन्न मतों को एक ही छत के नीचे सह-अस्तित्व प्रदान करते हैं। जहां समाज में ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, वहां पुस्तकालय जैसे स्थान एक शांतिपूर्ण संवाद की संभावना रखते हैं। अलमारी के एक ही खाने में गांधी और
मार्क्स की किताबें मिल सकती हैं, तुलसी और कबीर साथ- साथ मिल सकते हैं और यही विविधता हमें सहिष्णुता सिखाती है।
ज्ञान का विवेक
तकनीक के इस युग में यह तर्क दिया जा सकता है कि जब सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है, तो पुस्तकालय की क्या आवश्यकता है! यह भूलना नहीं चाहिए कि इंटरनेट जानकारी तो देता है, पर संदर्भ और विवेक के साथ ज्ञान नहीं देता। पुस्तकालय एक संरचित और विश्वसनीय ज्ञान का भंडार है, जहां किताबों की उपस्थिति और उनका चयन एक विचारशील प्रक्रिया का परिणाम होता है। इसके अलावा, डिजिटल पहुंच आज भी अनेक लोगों के लिए एक विशेषाधिकार है, जबकि पुस्तकालय सार्वजनिक और समावेशी होते हैं।
पुस्तकालयों का महत्त्व केवल बौद्धिक नहीं, भावनात्मक और सांस्कृतिक स्तर पर भी है। कितने ही लोगों के लिए पुस्तकालय जीवन की कठिनाइयों में एक आश्रय बनता है। वहां की शांति, किताबों की गंध और पढ़ते हुए समय के रुक जाने का अहसास – यह सब एक
मानसिक सुकून देता है जो शायद किसी और स्थान पर नहीं मिलता। किसी किशोर के लिए जो घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण नहीं पा सकता, पुस्तकालय एक नई दुनिया खोल देता है। किसी वृद्ध के लिए, जो अकेलापन महसूस करता है, वहां का माहौल जीवंतता का अनुभव कराता है ।
समझ का निवेश
आज जब हम शहरीकरण और डिजिटल विकास के नाम पर जगह-जगह माल और सिनेमाघर बना रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम पुस्तकालयों को भी उतना ही महत्त्व दें। यह केवल भवनों की बात नहीं है, यह सोच की बात है। सार्वजनिक पुस्तकालयों में निवेश करना एक दीर्घकालिक निवेश है। ऐसा निवेश जो आने वाली पीढ़ियों को सोचने समझने और बेहतर समाज गढ़ने की शक्ति देता है। यह एक ऐसी विरासत है जिसे बनाए रखना, बढ़ाना और प्रसारित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
सार्वजनिक पुस्तकालयों को केवल एक परंपरागत संस्था समझने की भूल न की जाए। वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे. शायद और भी अधिक । समाज की आत्मा को अगर कभी पढ़ना हो, तो वह उसके पुस्तकालयों की अलमारियों में छिपी पड़ी होती है। वहां मौजूद किताबें मनुष्यता के सबसे सुंदर स्वप्नों, विचारों और अनुभवों की अभिव्यक्ति होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने सार्वजनिक पुस्तकालयों को न केवल संरक्षित करें, बल्कि उन्हें जीवंत, समृद्ध और समावेशी बनाएं. क्योंकि जहां पुस्तकालय फलते-फूलते हैं, वहीं समाज भी विचारशील, उदार और प्रगतिगामी बनता है।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सम्पन्न हुआ किसान दिवस
Next Article पसंद का जीवनसाथी चुनने का अधिकार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर बरसे DM

मार्च 8, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

मार्च 6, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मार्च 3, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

होली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, विद्युत विभाग ने कसी कमर; कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

मार्च 2, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहट BLO अखिलेश कुमार ने फांसी लगाकर दी जान

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

जर्जर स्कूली बस का फर्श टूटने से नीचे गिरी मासूम, पहिए से कुचलकर हुई मासूम की मौत

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 102 वाहनों का चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन सीज

मार्च 1, 2026
लेख

होली का रंग रंगीला हास्य फल

फ़रवरी 28, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology