Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

नए जन विध्वंसक रूप में सामने आया आतंकवाद आतंकवाद का खतरा अभी समाप्त नही हुआ

admin
Last updated: नवम्बर 13, 2025 12:50 अपराह्न
By admin 11 Views
Share
6 Min Read
SHARE

नए जन विध्वंसक रूप में सामने आया आतंकवाद
आतंकवाद का खतरा अभी समाप्त नही हुआ

मृत्युंजय दीक्षित
देश की राजधानी दिल्ली 10 नवंबर 2025 के दिन कार बम धमाके से दहल उठी। इस धमाके में एक दर्जन निर्दोष लोगो की मृत्यु हो गई तथा तीस से अधिक घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियां बम धमाके के सभी पहलुओ की व्यापक गहराई से जांच करने में जुटी हैं और हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। गृहमंत्री ने इस आतंकी घटना और इसके षड्यंत्र में शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचने और उनको कठोरतम दंड देने कि बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की धरती से अत्यंत कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस घटना के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे मे लाया जायगा।
यह ऐसी पहली आतंकी घटना है जिसकी जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इसके पीछे उनकी रणनीति यह हो सकती है कि अगर कोई भी आतंकी संगठन इस घटना की जिममेदारी ले लेगा तो फिर उनका संरक्षणदाता पाकिस्तान भारत के सीधे निशाने पर आ जाएगा। भले ही अभी तक किसी बड़े आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी न ली हो लेकिन अब जितने भी लोग पकड़े गए हैं उन सभी के तार जम्मू कश्मीर के पुलवामा से लेकर शोपियां जिले तक और फिर जैश -ए -मोहम्मद और अंसार गजावत -उल- हिंद से जुड़े होने की बात कही जा रही है। अभी तक कहा जा रहा है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका आतंकियो ने सुरक्षा एजंसियो द्वारा लगातार की जा रही छापामारी, धर-पकड़ और भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार पकड़े जाने के भय से किया है। इसका सीधा तात्पर्य है कि आतंकी एक बड़े हमले को अंजाम देने कि तयारी में थे ।
अभी तक एक विमर्श खड़ा करने का प्रयास किया जाता था कि कट्टरपंथी अशिक्षित मुसलमनो को भड़काकर उन्हे आतंकवाद के रास्ते पर ढकेल देते हैं किंतु इस बार पकड़े जा रहे आतंकियों की पूरी जमात पढ़ी लिखी है और अल -फलाह -यूनिवसिर्टी ही ब्रेनवाश का केंद्र थी। दिल्ली बम धमाके में अब तक 18 किरदार सामने आए हैं जिसमें से 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है और 8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है । पूछताछ में मिल रही जानकारी के आधार पर जांच एजेसियां लगातार छापामारी कर रही हैं। यह छापामारी लखनऊ से लेकर जम्मू कश्मीर और गुजरात तक चल रही है। पांच गिरफ्तारियां जम्मू कश्मीर से हुई हैं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आदिल अहमद, फरीदाबाद से मुजम्मिल, शकील अहमद और शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। लखनऊ से शाहीन के भाई परवेज की गिरफ्तारी हुई है। ये सब पेशे से डॉक्टर हैं।
मुस्लिम तुष्टिकरण मे संलिप्त रहने वाले राजनैतिक तत्व भले ही दिल्ली बम धमाके को सुरक्षा एजेंसियो की नाकामी बता रहे हों किंतु यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर समय रहते फरीदाबाद से 3000 किलो विस्फोटक न पकड़ा गया होता और संदिग्धों को हिरसत मे न लिया गया होता तो स्थिति कितनी भयानक हो सकती थी। अभी तक जांच एजेंसियां घटना को लेकर जो तार आपस में जोड़ रही है उससे इस आतंकी डॉक्टर माडयूल के तार तुर्किंए तक जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह आतंकी पुलवामा आतंकी हमले जिसमें जैश आतंकियो ने एक कार को जवानो के वाहन से टकरा दिया था और 45 जवान शहीद हो गए थे जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा एजंसियो ने उनकी यह साजिश नाकाम कर दी है। अगर फरीदाबाद का विस्फोटक न पकड़ा गया होता तो आज लखनऊ से लेकर अयोध्या सहित कई धार्मिक शहर बारूद के ढेर में समा सकते थे और लाखों नागरिको की जान जा सकती थी।
आज जब भारत कई कूटनीतिक और सामरिक चुनौतियों से लड़ते हुए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब दिल्ली कि आतंकी घटना संकेत देती है कि आतंकवद अभी भी हमारी आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। इसमें भी बड़ा खतरा यह है कि अब आतंकी उच्च शिक्षित, डॉक्टर, इंजीनियर, शोधछात्र आदि बनकर हैं हमारे आसपास ही रह रहे हैं और हम इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। अब आतंकी सभ्य समाज के मुखौटे में छुप गए हैं।
जैश -ए मोहम्मद के समर्थन वाले पोस्टर लगाने के मामले में सहारपर से जम्मू कश्मीर निवासी आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में जम्मू कश्मीर के निवासी मुजम्मिल व लखनऊ निवासी शाहीन का पकड़ा जाना फिर कैराना निवासी आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर खीरी निवासी मुहमद सुहेल की गिरफ्तारी से पता चलता है पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर उत्तर प्रदेश को प्रमुख केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने की दिशा में बढ़ रहे है। अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से आतंकी संगठन आईएस से जुड़े बीटेक पास युवक मोहमद रिजवान को पकड़ा था।
दिल्ली धमाके के बाद सबसे पाकिस्तान पैनिक मोड में है,उसे लग रहा है कि अब ऑपरेशन सिंदूर पार्ट टू कभी भी हो सकता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यशैली से परिचित हो चुका है। किंतु इस समय भारत की समस्या पाकिस्तान के साथ साथ देश के अन्दर छुप कर रह रहे आतंकवादियों से निपटने की भी है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article आज भी हर पिता के लिए प्रेरक है पंड़ित जवाहर लाल नेहरू
Next Article मिशन शक्ति–5 अभियान के तहत एटा पुलिस ने महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं व आमजन को किया जागरूक
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

नवागत एसएसपी डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन में मीडिया बंधुओं के साथ परिचयात्मक मीटिंग आयोजित कर जनपदीय पुलिस की प्राथमिकताओं से कराया गया अवगत

अप्रैल 1, 2026
अलीगढ़आगरा

उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में नए लक्ष्यों के साथ नए सत्र 2026-27 का किया गया शुभारंभ

अप्रैल 1, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

साइबर ठगी का शिकार बने व्यक्ति को राहत, पुलिस ने 99,999 रुपये वापस

मार्च 31, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद पुलिस ने 22 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए

मार्च 31, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

थाना अवागढ़ साइबर क्राइम टीम द्वारा 99,999 रुपये की पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

मार्च 31, 2026
अलीगढ़आगरा

जिलाधिकारी ने बैंकर्स संग बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

मार्च 31, 2026
अलीगढ़आगरा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

मार्च 31, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर: किडनी तस्करी का भंडाफोड़, गैंग ने MBA छात्र की किडनी 6 लाख में निकाली और 80 लाख में बेची

मार्च 31, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology