मिशन शक्ति–5 अभियान के तहत एटा पुलिस ने महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं व आमजन को किया जागरूक।👩🦰🚨
——————————-
एटा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति–5” अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत
आज दिनांक 13 नवम्बर, 2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में संवाद सत्र, तथा सार्वजनिक स्थलों पर नारी सुरक्षा प्रचार अभियान आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के कर्मियों ने चौपालों एवं बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा प्रावधानों तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181 अथवा बाल हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ किसी भी स्थिति में स्वयं की रक्षा करने हेतु प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया गया।
मिशन शक्ति–5 के तहत पुलिस द्वारा विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में “नारी सुरक्षा–नारी सम्मान” विषय पर जनसंवाद,पोस्टर अभियानतथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। “महिला सुरक्षा केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे आस–पास की प्रत्येक नारी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।”
मिशन शक्ति–5 का उद्देश्य :
🔹 महिलाओं में आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की भावना को प्रबल करना।
🔹 समाज में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
🔹 महिलाओं को कानून, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना।
🔹 नारी के प्रति संवेदनशील समाज का निर्माण करना।
