स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो संविधान तभी मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेगी युवा पीढ़ी : पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी
सब एडिटर: अमित माथुर
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी (एटा महोत्सव) के मंच पर पत्रकार रवीश गोला के संयोजन में “हमारे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विश्व विख्यात मशहूर शायर कशिश एटवी द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से श्रोताओं को जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलित युवा नेता लोधी रोहित राजपूत एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा किया गया साथ ही मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजबहादुर उपाध्याय ने की।
जिसके बाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में समानता के अधिकार की बात की गई लेकिन आजादी के 70 वर्षों के बाद भी यह विडंबना है कि अमीरों के बच्चें बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज और विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो वहीं गरीबों के बच्चे आज भी या तो शिक्षा से वंचित रह रहे हैं या फिर उच्च शिक्षा तक भी नहीं पहुंच पा रहे इसलिए देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू की जाए जब सबको समान शिक्षा मिलेगी तभी समानता की बात करना उचित है साथ ही उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में संविधान को शामिल करने के लिए भी जोर दिया और कहा कि जब बच्चे संविधान को पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे तो वे अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
इस अवसर पर सुराग ब्यूरो के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद माथुर, दिनेशचंद्र शर्मा पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान, कलप्रिट तहलका समाचारपत्र के उप संपादक अमित माथुर, राहुल वर्मा पत्रकार, महेंद्र प्रजापति इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
