थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा झांसे में लेकर खाते में 15,000 ट्रांसफर करवाने के मामले में पीड़ित के खाते में वापस कराई गई 14,500 रुपए की धनराशि
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत झांसे में लेकर अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवाने के संबंध में 11.11.2025 आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया, थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित खाते की बैंक से सम्पर्क कर भेजी गई राशि को फ्रीज कराया गया। आवेदक के खाते से ट्रान्सफर धनराशि(15000 रुपए) में से औपचारिकता पूर्ण करते हुए 14,500 रुपये की धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर आवेदक द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
थाना कोतवाली देहात साइबर टीम जनपद एटा–
1. उ0नि0 संदीप राणा
2. का0 सूरज कुमार ।
