पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कचहरी पर कार्य करने वाले स्टांप विक्रेता हेमंत की हत्या का राज खुल गया है। हेमंत की हत्या उसकी पत्नि ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित कुमार व दोस्त अजय के साथ मिलकर की थीं। लेकिन पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हत्या के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
कैसे बनाई योजना…
#ValentinesDay2026 के दिन पत्नी ने सुमित व अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत एक कार किराए पर ली गई और हेमंत को शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर एटा से बेवर होते हुए अलीगंज मार्ग पर ले जाया गया।
रास्ते में हेमंत को दो स्थानों पर खूब शराब पिलाई, तथा नशा होने पर जहरीला Rapidem SL Spray सुंघाया।
ज़हरीले स्प्रे की ओवरडोज सुंघाकर हेमंत को मौत की नींद सुला दिया गया। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को अलीगंज में गांव अंगरैया के पास एक गेहूं के खेत में फेंक दिया।
