एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव उज्जेपुर में उस समय कोहराम मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव गली में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
साथ ही मृतक के बेटे ने पिता के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा …?
जानकारी में आया है कि मृतक देर रात्रि तक अपने दोस्तों के साथ खेत में पीने खाने की पार्टी भी किया है। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है, स्वाट सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।
