थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
_______________________
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गुलशन पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम नगला बूला थाना पिलुआ जनपद को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0सं0 19/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. गुलशन पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम नगला बूला थाना पिलुआ जनपद एटा।
बरामदगी
1. 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर।
