जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा दिनाँक 24.02.2026 को अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी बढा बाजार कस्बा व थाना निधौली कलाँ जनपद एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 17/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट को एक लाइसेंसी बंदूक तथा एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.राजकुमार उर्फ राजू पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी बढा बाजार कस्बा व थाना निधौली कलाँ जनपद एटा।
बरामदगी –
1.एक लाइसेंसी बंदूक तथा एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस।
